भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे मंडल के नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय स्वागत सम्मान किया गया

रतलाम। भारतीय जनता पार्टी कुशाभाऊ ठाकरे मंडल के नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय स्वागत सम्मान आपके निवास पर किया गया। श्री उपाध्याय ने मंडल पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा आपका और मंडल का नाम हो उसके लिए बुथ स्तर पर मजबूती से कार्य करें और अपने-अपने क्षेत्र में आमजन की समस्याओं का निदान करें। इस दौरान कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपाध्यक्ष राकेश परमार, हार्दिक मेहता, मुबारिक शैरानी, विजय चौहान, पूजा वोहरा, महामंत्री भूपेंद्र कावड़िया, निखिल बोरीवाल, मंत्री धर्मेंद्र सिंह सोलंकी,प्रेम राव, अंजू कौशल,श्रीकांत राठौर, नितेश सोनी,कोषाध्यक्ष विपिन श्रीमाल, कार्यालय मंत्री शैलेंद्र तिवारी, शुभ दशोतर,आईटी सेल प्रभारी जयदीप पापटवाल, प्रशांत व्यास उपस्थित रहे।

Play sound