जावरा में चौपाटी क्षेत्र की जनता को मिल रहा है मट मैला पानी

जावरा (अभय सुराणा । गर्मी का प्रकोप शुरू होते ही पानी सप्लाई में समस्या आ जाती है कई बार पाइपलाइन फूट जाती है तो कई बार वाल खराब हो जाता है जिसके कारण आम जनता सुबह जल्दी उठकर जो नल का इंतजार करते हैं उन्हें न तो कोई ध्वनि विस्तारक या अन्य किसी माध्यम से सूचना प्राप्त नहीं होती है कि आज नल नहीं आएंगे जिसके कारण आपस में एक दूसरे को मोबाइल कर पूछते रहते हैं ।अभी पिछले एक सप्ताह में चौपाटी क्षेत्र की कई कॉलोनी में गंदा पानी आने की शिकायत प्राप्त हो रही है कर्मचारी लगातार गड्ढे खोदकर प्रयास कर रहे हैं किंतु कहां से गंदा पानी पाइप लाइन में आ रहा है इसकी पकड़ नहीं हो पा रही है जिसके कारण जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वह इस गंदे पानी से बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ सकता है ‌ क्या संबंधित अधिकारी इस और शीघ्र ध्यान देकर जनता की इस मूलभूत समस्या स्वच्छ पानी मिले इसका समाधान करेंगे।