
जावरा । श्री महालक्ष्मी मंदिर नई धान मंडी की 30 वी वर्षगांठ पर प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी धूमधाम से 31 मई 2025 शनिवार को आयोजित की गई है जिसके अंतर्गत प्रातः 6:30 बजे अभिषेक होगा , प्रातः 7:30 बजे हवन एवं पूजन प्रातः 10:30 बजे पूर्णाहुति, प्रातः 11:00 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम, प्रातः 11:30 बजे माताजी की महा आरती के पश्चात विशाल महाप्रसादी का आयोजन नई धानमंडी खाचरोद नाका जावरा पर आयोजित किया जा रहा है ।
श्री महालक्ष्मी ट्रस्ट मंडल एवं श्री महालक्ष्मी मंदिर संचालन समिति के मदनलाल पोरवाल, शांतिलाल दसेडा, अजीत चत्तर सुरेश चौरड़िया, सुभाष टुकडिया, राजेंद्र अग्रवाल, मोहन चावला, संजय सेठिया टीटू , शरद दुग्गड ,सुमित दसेडा, वीरेंद्र सिसोदिया, प्रकाश चौरड़िया,समरथमल लोढा,सुधीर सेठिया, गोपाल कृष्ण ठाकुर , दिलीप पगारिया ,सुनील छाजेड़ ,संदीप श्री श्रीमाल, प्रवीण बरमेचा ने नगर के समस्त धर्म प्रेमी जनता से निवेदन किया है कि सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक की संख्या में पधार कर महालक्ष्मी मंदिर प्रतिष्ठा समारोह को सफल बनाएं।