

रतलाम। मथुरा के परम् पूज्य बाबा जय गुरुदेव जी महाराज की स्मृति में बाबा जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था एवं ट्रस्ट मथुरा (उत्तर प्रदेश) दिल्ली आगरा बाईपास के तत्वाधान बाबा जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्थान रतलाम एवं बाबा जयगुरुदेव संगत जिला रतलाम मध्य प्रदेश द्वारा ग्राम बासिंद्रा में बाबा जयगुरुदेव जी महाराज का सत्संग एवं भंडारा महाप्रसादी संपन्न हुआ। जिसमें गुरु महाराज के सत्संग वचनों का अमृत पान बाबा जय गुरुदेव जी महाराज के परम शिष्य बद्रीलाल पाटीदार साहब द्वारा कराया गया। रे मन मुसाफिर चलना पड़ेगा काया कुटी खाली करना पड़ेगा। जैसा कर्म करोगे वैसा फल पाओगे । खाली हाथ आया खाली हाथ चले जाएंगे ।यहां कोई मरता नहीं है न माया मरी न मन मरा मर मर गया शरीर, मन का मेल धौना मुझको कहां ढूंढे रे बंदे मैं तो ना गंगा ना जमुना ना तीरथ ना मूरत ना सूरत ना पत्थर में हूं मैं तो तेरे मन के विश्वास में हूं।।तथा आत्मा से परमात्मा को मिलने की सरल युक्ति बतलाई और सुमिरन ,ध्यान, भजन ,करने की सरल विधि बताइए और शाकाहारी ,सदाचारी बनकर मानव जीवन को सफल बनाने के लिए गुरु महाराज के अमृत वचनों का बखान किया गया तथा गुरु पूर्णिमा भंडारा महोत्सव मथुरा मे 8 जुलाई से 12 जुलाई 2025 को आयोजित होगा ।
इस अवसर पर बाबूलाल टांँक (गुड्डु) देवराम रसवाल, बंटी खदेड़ा, रमेश चंद्र कुमावत, राजेंद्र वसुनिया, अंकित रसवाल, शांतिलाल जमुनिया, शांतिलाल वाघेला, निलेश कुमावत, अमर सिंह भाई,मंजु कुमावत, आशा रसवाल, अनीता भूरिया, जनाबाई खराड़ी, लक्ष्मीबाई रसवाल, मरूजी जमुनिया, गोदाई लाल जमुनिया, आनंद रसवाल , काना शर्मा श्याम रसवाल ,वर्षा रसवाल,समाजसेवी की सूरतलाल डामर आदि बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी उपस्थित थे।