

रतलाम। मानव सेवा समिति रक्त केंद्र पर नया डी फ्रीजर की विधिवत पूजा अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल पिपाड़ा ,विवेक बक्शी, सह सचिव हेमंत कुमार मेहता, पूर्व ब्लड बैंक प्रभारी गोविंद काकानी, डॉ इंदरमल मेहता, यशवंत कवाडे एवं सुरेंद्र जैन द्वारा की गई।
कोषाध्यक्ष राजकुमार सुराणा ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार रक्त की आपूर्ति बढ़ने से जांच मे लगने वाले आवश्यक केमिकल, किट को रखने के लिए बड़े डी फ्रीजर की आवश्यकता पड़ने पर तत्काल समिति द्वारा निर्णय लिया गया और 550 लीटर का नया डी फ्रीजर जिसमें 4 से -23 डिग्री सेंटीग्रेड तक दवाइयां एवं कीट को सुरक्षित रखा जा सकता है| इस डी फ्रीजर के साथ दी गई जानकारी अनुसार इसके लगाने से विद्युत बचत के साथ लाइट जाने पर ज्यादा देर तक सुरक्षित रखने की व्यवस्था है। मानव सेवा समिति के पदाधिकारी मोहनलाल मुरली वाला, ज्ञानमल सिंगावत, महावीर चोरडिया, राजेश सोमानी, गोपाल कृष्ण सोडाणी, सुरेंद्र सुरेका, सत्यनारायण जोशी एडवोकेट, कांतिलाल वशिष्ठ ,गुमानमल नाहर, निर्मल कुमार कटारिया एव रविंद्र कुमार बख्शी ने अपनी सहमति देकर तत्काल उपलब्ध कराने पर प्रसन्नता व्यक्त की।