संस्था गुरु भक्त मंडल के युवा सदस्यों का वार्षिक मिलन समारोह एवं साधारण सभा संपन्न

खाचरौद। मानवसेवा एवं जीवदया के कार्यों के लिए पहचाने जाने वाली नगर की सामाजिक संस्था गुरु भक्त मंडल के युवा सदस्यों का वार्षिक मिलन समारोह एवं साधारण सभा द ग्रैंड पदमा होटल जावरा में संपन्न हुई। जिसमें संस्था अध्यक्ष हर्षित चौरड़िया (एडवोकेट) के कार्यकाल का समापन तथा आगामी वर्ष के लिए नवीन कार्यकारिणी का चयन हुआ। कार्यक्रम के व्यवस्था संयोजक प्रतीक बुडावनवाला ने सभा का प्रभावी संचालन किया।
शुरुआत में अध्यक्ष हर्षित चौरड़िया ने संबोधित करते हुए उन्हें व उनकी कार्यकारिणी मंडल को वर्षभर मिले सहयोग के लिए संस्था सदस्यों का आभार प्रकट किया। सचिव अंकुर जैन व कोषाध्यक्ष मोहित जैन MR ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि अध्यक्ष चौरड़िया के नेतृत्व में इस वर्ष रक्तदान शिविर, गौसेवा, धार्मिक कवि सम्मेलन, पक्षियों को दाना पानी, श्वानों को दुग्धसेवा, महावीर चित्रकला प्रतियोगिता, तपस्वी बहुमान, विद्यार्थियों को शिक्षा सामग्री वितरण, स्वास्थ्य परामर्श शिविर, पर्यावरण जागृति तथा पौधारोपण जैसे शासन प्रभावना, जीवदया एवं मानवसेवा की गतिविधियां दानदाताओं के सहयोग एवं संस्था सदस्यों की सहभागिता से संपन्न हुई।
तत्पश्चात आगामी कार्यकाल वर्ष के लिए मोहित MR भटेवरा को सर्वसहमति से नवीन अध्यक्ष चुना गया। सभा में सभी सदस्यों ने अपने विचार रखते हुए चौरड़िया को उनके सफल कार्यकाल की बधाई दी तथा नवीन अध्यक्ष भटेवरा को आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में संस्था सदस्य सौरभ बुपक्या, चिराग जैन, ऋषभ संचेती, अर्पित चौरड़िया, सुमित बुपक्या, विजेश भटेवरा, आयुष बरडिया, श्रेयांस बुपक्या, नमन बुपक्या, पयूर चंडालिया, अक्षय जैन, नमन भटेवरा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *