रतलाम । संस्था परस्पर द्वारा स्व. श्रीमती मनीषा महेश अग्रवाल की स्मृति में 8 जून 2025 रविवार को प्रात:10 बजे से 2 बजे तक मानव सेवा समिति रक्तदान केंद्र, नागरिक विश्राम गृह, कॉलेज रोड, रतलाम में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है । संस्था परस्पर द्वारा नागरिकों से निवेदन किया है कि रक्तदान के इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करे एवं अन्य साथियों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करें ।