


प्रतापगढ़ (राजेश जैन दद्दू)। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की राष्ट्रीय अध्यक्षीय शपथ समारोह एवं द्वितीय राष्ट्रीय कैबिनेट मीटिंग दिनांक 22 जून रविवार 2025 को राजस्थान की पुण्यधरा प्रतापगढ़ में अत्यंत भव्य, गरिमामयी एवं उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के साथ सम्पन्न हुई।
फेडरेशन के मिडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि
*इस ऐतिहासिक आयोजन की मेजबानी दिगंबर जैन सोशल ग्रुप प्रतापगढ़ राजस्थान द्वारा की गई, जिन्होंने अपनी अतिथि-सत्कार की अनुपम परंपरा, उत्कृष्ट संयोजन और आत्मीय व्यवहार से पूरे देश से आए हुए ग्रुप प्रतिनिधियों एवं अतिथियों को आत्मिय स्वागत वंदन प्किया।समारोह का ध्वजारोहण दीपक मंजू पाड़लिया द्वारा, मंडप उद्घाटन नरेंद्र माया जैन (जनता होटल), चित्र अनावरण श्री उज्ज्वल कविता जी जैन (मंडी) और दीप प्रज्वलन श्री सुनील अनीता जी शाह द्वारा किया गया। इन सभी ने अपने शुभ करकमलों से इस महोत्सव एवं आयोजन को गरिमा प्रदान की। प्रशांत चोधरी ने बताया कि प्रथम सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनोहर झांझरी ने उत्साहवर्धक एवं गौरवमयी वातावरण में शपथ ली। यह दृश्य फेडरेशन के एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक बना। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव विनय जैन जबलपुर एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल उज्जैन एवं अमित कासलीवाल भी शपथ महोत्सव के साक्षी बने।
दद्दू ने कहा कि शपथ समारोह के पश्चात दोपहर में द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय कैबिनेट सभा का सफल आयोजन हुआ जिसमें फेडरेशन की आगामी योजनाओं, सेवाभावी कार्यक्रमों और सामाजिक योगदान को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
प्रतापगढ़ ग्रुप द्वारा आतीथ्य सत्कार की गई सुरुचिपूर्ण भोजन व्यवस्था भी विशेष रूप से सारहनिय रही। स्वादिष्ट एवं पारंपरिक व्यंजनों की विविधता और आत्मीय सेवा ने सभी के मन को आनंदित कर दिया।
इस सफल आयोजन के पीछे दिगंबर जैन सोशल ग्रुप प्रतापगढ़ के पदाधिकारियों का अथक परिश्रम रहा,
अध्यक्ष सतीश मनीषा शाह, सचिव अंकित कीर्ति जैन
कोषाध्यक्ष देवेंद्र अनीता बण्डी इन सभी के कुशल नेतृत्व
में प्रतापगढ़ ग्रुप ने जो सारहनीय कार्य किया, वह समर्पण, सूझबूझ और संगठन कौशल का आदर्श उदाहरण बन गया। सफल आयोजन के मोतियों की माला इस आयोजन को सफल बनाने में निम्न समितियों ने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया: ध्वजारोहण व्यवस्था समिति कोर कमेटी सभा व्यवस्था समिति भोजन व्यवस्था समिति आवास एवं विदाई उपहार वितरण समिति यातायात व्यवस्था समिति स्वागत ग्रुप, मंगलाचरण समिति पंजीकरण समिति साज-सज्जा एवं प्रचार-प्रसार समिति, चिकित्सा व्यवस्था समिति, महिला एवं स्वागत समिति, समारोह मंच संचालन समिति।
इन सभी समितियों के सदस्यों ने न केवल अपने कार्य को अत्यंत कुशलता से परिपूर्ण किया और फेडरेशन की गरिमा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। इन सभी सदस्यों का सहयोग, समर्पण और सजगता प्रशंसनीय ही नहीं, प्रेरणादायक रही।
यह आयोजन न केवल व्यवस्थात्मक दृष्टि से उत्कृष्ट था, बल्कि यह फेडरेशन की एकता, सामाजिक सेवा भावना और सुदृढ़ संगठनात्मक क्षमता का सजीव उदाहरण बन गया।