मैं जैन पत्रकार संघ का पदाधिकारी नहीं हूं – मोतीलाल बाफना

रतलाम । अभी कुछ समय पूर्व जैन पत्रकार संघ के संस्थापक राजेश सकलेचा एवं डॉ. प्रदीप बाफना की सहमति से दीपक दुग्गड़ प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मध्यप्रदेश कार्यकारिणी घोषित की गई थी । जिसमें मुझे प्रदेश सचिव के पद पर मनोनित किया गया था। इस बात का खंडन करता हूं मैं जैन पत्रकार संघ में ना तो किसी भी पद का पदाधिकारी हूं और नाही मैं इस संगठन का सदस्य हूं ।
मैं मोतीलाल बाफना अखिल भारतीय जैन पत्रकार संघ का राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर काफी समय से कार्यरत हूं । इस वजह मेरे द्वारा उक्त नियुक्ति का खंडन किया जा रहा है ।