रतलाम । राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत के संभागीय अध्यक्ष मिश्रीलाल सोलंकी ने महानियंत्रक के.सी. यादव व प्रदेश अध्यक्ष दलजीतसिंह गुरुदत्ता की सहमति से वरिष्ठ पत्रकार मगनलाल जैन को रावटी इकाई का अध्यक्ष मनोनित किया है । इस मनोनयन पर प्रो.डी.के शर्मा, राजेन्द्रसिंह चौहान , राजेश मूणत, ललित चौपड़ा, राजेन्द्र कोठारी, जाकिर हुसैन सहित ईष्टमित्रों ने बधाई दी है।