- संगीत जगत एक मंच पर लाना अतुलनीय – देव सर
- नशा मुक्त भारत के तहत नाट्य मंचन


रतलाम । गीत संगीत कला जगत में मध्यप्रदेश के रतलाम नगर की त्रकधा म्युजिकल ग्रुप जिसकी स्थापना 24 अक्टूबर 2011 श्री देव विष्णु प्रसाद कण्डारे जी द्वारा की गई जिनके प्रयासों से आज अनगिनत कलाकार प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा से संगीतमय मंच साझा करते दिखाई देते आ रहें हैं ग्रुप ऑनर देव सर व सदस्यों का मूल उद्देश्य अपनी भारतीयता शास्त्रीय संगीत संस्कृति के प्रति आने वाली भावी पीढ़ी को आगे बढाने मंच साझा कराने में प्रयत्नशील रहकर जरुरत पड़ने पर हरसंभव सहयोग के लिए तैयार रहते हैं।
नगर की ह्दय स्थली राजवंशीय सांस्कृतिक विरासत गुलाब चक्कर जो प्रकृतिमय सुसज्जित परिवेश में कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा किया गया नगर के संगीत जगत को एक मंच पर लाना अतुलनीय जिसके लिए त्रकधा म्युजिकल ग्रुप आभारी हैं आयोजन की मुख्य विशेषता भारत वर्ष को नशामुक्त करने के उद्देश्य से जन अभियान परिषद डिस्टिक कोरडीनेटर श्री रत्नेश विजयवर्गीय के मार्ग दर्शन में सीमा अग्निहोत्री, देवेन्द्र सिंह भदौरिया, मधु परिहार, पुष्पेंद्र सिंह सिसौदिया, योगगुरु विशाल कुमार वर्मा, सतीश टाक, विनीता ओझा, संजय ओझा कलाकारों द्वारा नाट्य मंचन किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में सुरमयी गीतों की प्रस्तुति के साथ ग्रुप के कलाकारों में ग्रुप ऑनर देव सर, रतन चौहान, मीना महावर, नित्येन्द्र आचार्य, विशाल कुमार वर्मा, गीता बोरासी, कृष्णकांत महावर, के के टक्कर, नमेंद्र खरे शिल्पा डाबी, ने अहम भूमिका अदा की संचालन देवेन्द्र सिंह भदौरिया ने किया ।