जूनागढ़ पुलिस जैन यात्रियों को गिरनार जी पर सुरक्षित दर्शन कराने के लिए प्रतिबद्ध

प्रशासन द्वारा आश्वासन पत्र जारी किया गया – विश्व जैन संगठन

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । जूनागढ़ पुलिस सभी जैन यात्रियों को गिरनार जी पर सुरक्षित दर्शन कराने के लिए प्रतिबद्ध, जूनागढ़ पुलिस उप महानिरीक्षक और विश्व जैन संगठन को भवनाथ थाना निरीक्षक द्वारा लिखित आश्वासन पत्र जारी किया गया । विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि गुजरात पुलिस के जूनागढ़ रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक द्वारा विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन द्वारा दिल्ली से गिरनार तक संयोजित धर्म पद यात्रियों सहित सभी जैन यात्रियों को 2 जुलाई 2025 को सुरक्षा देने और गिरनार पर्वत पर नेमीनाथ भगवान की मोक्ष स्थली पर सभी जैन यात्रियों को सुरक्षित दर्शन पुजन करने के गुजरात हाई कोर्ट के 17 फरवरी 2005 के आदेश का पालन करने के लिए भवनाथ, जूनागढ़ पुलिस स्टेशन निरीक्षक द्वारा जावक संख्या 460/2025 दिनांक 14 जनवरी 2025 को लिखित में पुलिस अधीक्षक जूनागढ़ और विश्व जैन संगठन को लिखित आश्वासन पत्र प्रेषित किया गया।
विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने प्रशासन एवं सरकार द्वारा सीसीटीवी कैमरों की मांग पर भवनाथ थाने द्वारा श्रीमान जूनागढ़ कलेक्टर को सूची प्रेषित की। दद्दू ने कहा कि संगठन द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय को 1 जनवरी 2025 को धर्म पद यात्रा की सुरक्षा, गिरनार पर जैन यात्रियों के सुरक्षित दर्शन और विशेष रूप से 2 जुलाई 2025 को नेमीनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक पर सभी सधर्मी यात्रियों को सुरक्षित दर्शन करने में सहयोग हेतु प्रेषित निवेदन पत्र क्रमांक PMOPG/D/2025/0002507 पर कार्यवाही करते हुए गुजरात पुलिस को प्रेषित किया गया था।
समाज जन एवं विश्व जैन संगठन द्वारा पुलिस प्रशासन के निर्देशों का पालन किया जाएगा। कृपया भड़काऊ भाषणबाजी से बचें और जैन सिद्धांतो अनुसार गिरनार यात्रा करें। गिरनार पर्वतराज पर वंदना के दौरान किसी भी प्रकार की गैर कानूनी गतिविधि के लिए यात्री स्वयंम जिम्मेवार होगा। गुजरात पुलिस द्वारा प्रेषित संलग्न पत्र का सभी समाज जन पालन करें।

Play sound