भगवान श्री जगन्नाथ जी का महोत्सव प्रारम्भ, शुक्रवार को निकलेगी भव्य रथ यात्रा

रतलाम। प्रतिवर्षानुसार आयोजित होने वाले भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा महोत्सव की शुरुआत आज परम पूज्य दंडी स्वामी श्री आत्मानंद जी सरस्वती एवं चित्रकूट से पधारे स्वामी श्री संत शरण जी महाराज मलूक पीठ के द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ जी  के मंदिर थावरिया बाजार में पूजन एवं आरती करने के साथ ही महोत्सव का प्रारंभ हुआ। आज प्रात: 11.00 भगवान जगन्नाथ मंदिर में सनातन धर्म सभा अध्यक्ष अनिल झालानी, संरक्षक विश्व मोहन लोढ़ा (नानजी), संस्थापक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष मंगल लोढ़ा, सचिव गोपाल शर्मा, जनक नागल सहित समिति के पदाधिकारी व सदस्यगण, भक्तगण महिलाएं तथा क्षेत्रवासी उपस्थित थे। श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव अंतर्गत कल शुक्रवार 27 जून को दोपहर 2.30 बजे थावरिया बाजार स्थित मंदिर परिसर से भगवान की रथ यात्रा समारोह पूर्वक निकलेगी । रथ में भगवान श्री जगन्नाथ साथ में बलभद्र जी एवं सुभद्रा जी विराजमान रहेंगे। यात्रा नगर भ्रमण करेंगी।
अनिल झालानी ने बताया कि महोत्सव के अन्तर्गत मंदिर में सुंदरकांड पाठ तथा महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। रथ यात्रा के पूर्व प्रात: 9:00 बजे पूजा अर्चना व सहस्त्र धारा अभिषेक किया जाएगा रथ यात्रा समाप्ति के पश्चात प्रसादी वितरण किया जाएगा ।
कार्यक्रम में आज सुनील माली, भंवर जैन, दीपक चोरडिय़ा, जितेंद्र जायसवाल, रामचंद्र डोई, संतोष पटेल, बंटी, अर्पित पगारिया, राजेश लोढ़ा, अशोक लोढ़ा, प्रदीप गौड, मनोज पालरेचा सहित समिति सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित थे। आयोजन समिति ने शहर के नागरिकों एवं भक्तजनों से अपील की है कि भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ ले।

Play sound