श्री राजेन्द्रसूरि गुरु सप्तमी समारोह कल 20 जनवरी को

बदनावर । श्री शंखेश्वर पुरम् तीर्थ बदनावर (चौपाटी फोरलेन हाइवे) श्री राजेन्द्रसूरि गुरु सप्तमी समारोह नवकारसी का आयोजन प.पू.गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्री मद्विजय ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी म.सा. के आशीर्वाद एवं प.पू.मालवरत्न मधुरवक्ता मुनिराज श्री रजतचंद्र विजयजी म.साहेब के सानिध्य में 20 जनवरी 2021 बुधवार को प्रात: 07.30 से पक्षाल केसरपूजा,आरती आदि, प्रात: 09:00 बजे से, श्री राजेन्द्र सूरि अष्टप्रकारी पूजन प्रात: 08 बजे से, नवकारसी नास्ता आयोजन रात्री-07.30 से आरती भक्ति भावना आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । उक्त आयोजन के लाभार्थी स्व.श्री सुगनबाईजी सौभाग्यमलजी मोदी एवं स्व.कांतिलाल प्रेमाबाई मोदी की स्मृति में सुपुत्र-जितेन्द्र,पंकज – सुपोत्र ऋषभ, वर्षीला मोदी परिवार बदनावर जिला धार है। उक्त जानकारी श्री पार्श्वनाथ राजेंद्र सूरी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट श्री शंखेश्वर पुरम् तीर्थ बदनावर दी गई ।