रतलाम के कालिका माता मंदिर पर कालिका लोक बनने पर मुख्यमंत्री जी का आभार

रतलाम। सिंहस्थ महापर्व के पहले रतलाम के सबसे प्राचीन स्थलऔर आस्था के सबसे बड़े केन्द्र कालिका माता मंदिर को उज्जैन महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री जी ने रतलाम के कार्यक्रम में की। कालिका लोक बनाने के महापौर प्रहलाद पटेल के निवेदन पर मुख्यमंत्री श्री मोहन जी यादव द्धारा सिंहस्थ के पहले कालिका लोक बनाने की घोषणा पर शिव-शक्ति वासुकी धाम,स्नेह नगर समिति अध्यक्ष श्रीमति चेतना पाटीदार एवं समिति सदस्यों द्धारा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव, रतलाम शहर विधायक व केबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं महापौर प्रहलाद पटेल का बहुत बहुत आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त कि है कि रतलाम के अति प्राचीन इस धार्मिक स्थल को अति सुन्दर रुप से विकसित होने पर सिर्फ रतलाम की जनता को ही नहीं बल्कि सिंहस्थ में रतलाम की और से जाने वाले हजारों लाखों लोगों को भी इसे देखने का सौभाग्य प्राप्त होगा तथा कालिका के अन्य स्वरूपो के भी दर्शन कर सकेंगे।जिससे प्रदेश में श्रृद्धालुओ की संख्या में बढ़ोतरी हो सकेगी तथा रतलाम का नाम देश में आस्था के क्षेत्र में गोरवान्वित हो सकेगा।
इस हेतु आभार स्नेह नगर विकास समिति अध्यक्ष श्रीमती चेतना पाटीदार,सचिव रजत सिंह पवार,आलोक सिंह पवार,लाल सिंह देवड़ा,भगवती शंकर रावल,मांगीलाल पांडे क्षेत्रवासी,रहवासीयो व मंदिर समिति से जुड़े श्रद्धालुओं ने आभार प्रदर्शन किया है।

Play sound