भगवान नेमीनाथ के भक्त चले गिरनार जी

  • आओ हम सब मिलकर करे यात्रियों के पुण्य की अनुमोदना
  • आज सोमवार शाम को निकलेगी गिरनार जी तीर्थ यात्रा

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । इंदौर से विश्व जैन संगठन व सकल जैन समाज के तीर्थ रक्षक, धर्मवीर, दानवीर परिवार के सहयोग से 30 जून 2025 सोमवार को शाम 6.00 बजे महावीर बाग एरोड्रम रोड इंदौर से लगभग 500 यात्री नि:शुल्क बस के द्वारा इंदौर से गिरनार जी संकल्प के साथ जा रहे हैं। वहां 2 जुलाई बुधवार को श्री नेमीनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर निर्माण लाडू वहीं चढ़ाएंगे। विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष मंयक जैन एवं प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने समाज श्रेष्ठी एवं समाज जन से आह्वान किया कि आइए हम सब मिलकर धर्मवीरो की जिन्होंने अपनी चंचला लक्ष्मी का सदुपयोग कर नो बसों का तीर्थ भक्तों के लिए यात्रा का इंतजाम किया। आओ हम सब मिलकर स्वागत करते है वन्दन करते है साथ ही जो संकल्प के साथ यात्रा पर जा रहे धर्म वीरों को मंगलमय शुभकामनाएं प्रेषित कर मंगलमय शुभ यात्रा हो , की अनुमोदना कर मंगल भावना भाएं की सभी यात्रियों को निर्माण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य मिले इसी कामना के साथ सभी समाजजन, वरिष्ठ पदाधिकारी, समाज सेवी, संस्था, ट्रस्टी जन सभी महावीर बाग आकर बसों से जा रहे सभी यात्रियों व बसों के पुण्यर्जको का वंदन अभिनंदन एवं सतिशय पुण्य की अनुमोदना करे।

Play sound