परम पूज्य मुनिराज निश्रेयष विजयजी म.सा. का 2 जुलाई को मोहन टॉकीज से प्रवेश वरघोडा प्रारंभ होगा

आराधना भवन श्री संघ की बैठक सम्पन्न

रतलाम । आराधना भवन श्री संघ में इस वर्ष चातुर्मास हेतु परम पूज्य गणिवर्य कल्याणरत्न विजयजी म.सा.के प्रथम शिष्य पूज्य मुनिराज श्री निश्रेयस विजयजी म.सा.आदि ठाणा-5 एवं पूज्य साध्वीजी भगवंत ठाणा-4 गुजरात से उग्र विहार कर चातुर्मास हेतु रतलाम पधार रहे हैं ,चातुर्मास को सफल बनाने के लिए आराधना भवन श्री संघ की साधारण सभा की एक मीटिंग आराधना भवन पोरवाडो के वास पर संपन्न हुई। ं जिसमे उत्साह से बड़ी संख्या में श्रीसंघ के आराधकों ने भाग लेकर चातुर्मास को सफल बनाने हेतू रचनात्मक सुझाव दिए एवं चातुर्मास को सफल बनाने का संकल्प लिया। परम पूज्य मुनिराज निश्रेयष विजयजी म.सा. का 2 जुलाई बुधवार को प्रात: 8.30 बजे मोहन टॉकीज से प्रवेश वरघोडा प्रारंभ होगा जो नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ आराधना भवन पोरवाडो के वास पहुंच कर धर्म सभा में परिवर्तित होगा। उपरोक्त जानकारी श्रीसंघ आराधक दीपक कटारिया ने दी आराधना भवन ट्रस्ट मंडल,आराधना भवन सेवा समिति एवं चंद्रवीर परिवार द्वारा उपरोक्त आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई। वरघोड़े का संपूर्ण लाभ श्रीसंघ के एक सद्गृहस्थ परिवार द्वारा लिया गया है।

Play sound