मालवांचल की धर्मनगरी रतलाम में 2 जुलाई को होगा चातुर्मासिक मंगल प्रवेश एवं धर्म सभा

रतलाम। धर्मनगरी रतलाम में साधनामय स्वर्णिम वर्षावास हेतु साध्वी प पु श्री संस्कार निधि श्री जी म,सा आदि थाना 4 के सान्निध्य में 2 जुलाई बुधवार को नगर प्रवेश एवं ऐतिहासिक धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह 7:30 बजे नवकारसी होगी। इसके पश्चात थावरिया बाजार स्थित श्री रखबदेव जैन श्वेतांबर बाबा साहब के मंदिर से मंगल प्रवेश प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए जुलूस त्रिपोलिया गेट स्थित फुलकुंवर बाई खतरगच्छ उपाश्रःय पहुंचेगा जहां धर्मसभा एवं मांगलिक प्रवचन होंगे।
धर्मसभा में धर्मलाभ लेने सभी श्रद्धालुओं से उपस्थित होने का अनुरोध जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ श्रीसंघ के अध्यक्ष अशोक चोपड़ा एवं ट्रस्ट मंडल द्वारा द्वारा किया गया है किया गया है। धर्म सभा के पश्चात समाज का एवं पधारे अतिथियों का स्वामीवात्सल्य आनंद भवन पर रखा गया है।

Play sound