
दहाणु । बंधु बेलडी़ के प्रथम चातुर्मास की साक्षी बनेगी यह पावन तीर्थ भूमि महाराष्ट्र की सुरम्यधरा,प्राकृतिक की गोद में बसे श्री मोहनखेड़ा गुरुधाम तीर्थ (दहाणु में) पावन पुनित पदार्पण मोहनखेड़ा महातीर्थ विकास प्रेरक प.पू.आचार्यदेव श्रीमद्विजय ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी म.सा.के आज्ञानुवर्ति शिष्य सात वर्षीतप तपस्वी पू.वरिष्ठ मुनिप्रवर श्री पीयूषचंद्र विजयजी म.सा पू.प्रवचनदक्ष मुनिराज श्री रजतचंद्र विजयजी म.सा. का चातुर्मास 2025 मंगल प्रवेश आषाढ़ सुदी बारस 07 जुलाई सोमवार प्रात: 09:00 बजे को होगा ।
आयोजक श्री पाश्र्वनाथ राजेंद्र सूरि जैन रिलिजियस चैरिटेबल ट्रस्ट मोहनखेड़ा गुरुधाम तीर्थ डोंगरीपाड़ा दहाणु ने बताया कि इस अवसर पर नवकारसी लाभार्थी नैनावा (राज.) निवासी स्व.मातुश्री सुआदेवी जावंतराजजी छाजेड परिवार मुम्बई होंगे । वहीं चातुर्मास मंगल प्रवेश सामैया एवं स्वामीवात्सल्य लाभार्थी श्रीमती इन्द्रादेवी सोहनमलजी दोसी परिवार भीनमाल/ जालोर हस्ते संजयजी दोसी भायंदर/मुंबई होंगे ।