संस्था परस्पर ने किया प्रतिभाओं का सम्मान, हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन


रतलाम। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी कला हुनर और परिश्रम तथा पुरुषार्थ से किए गए कार्य हमेशा हमको गौरवान्वित करते हैं ऐसे समाज विभूषणों को सम्मानित करना आने वाली पीढ़ी को प्रोत्साहन के लिए अत्यंत आवश्यक है जो समाज को शुद्ध समर्थ और संस्करवान बनाने में सहयोगी बनते हैं संस्था परस्पर समाज की ऐसी प्रतिभाओं को सदैव प्रोत्साहित करने में अग्रणी रहती है
उपरोक्त विचार संस्था परस्पर द्वारा आयोजित पारिवारिक मिलन समारोह में उपस्थित संस्था सदस्य एवं प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मान करते हुए संस्था के अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने व्यक्त किये आपने कहा कि अल्प समय में हमारी संस्था ने बहुत प्रगति की है और अपने सेवा कार्यों से लोगों का दिल जीता है संस्था संरक्षक अभय सुराणा ने कहा कि मुझे खुशी है कि एक नन्हा पौधा अब धीरे-धीरे विशाल वृक्ष का रूप धारण कर रहा है सामाजिक समरसता और सद्भावना के लिए ऐसे उत्सव जरूरी है संस्था के परामर्शदाता दिनेश शर्मा ने कहा कि संस्था अपने उद्देश्यों को सार्थकता प्रदान कर रही है समाज की विभूतियां और युवा प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करते हुए उन्हें प्रोत्साहित करना श्रेष्ठतम समाज सेवा है सामाजिक एकता और समृद्धवान संस्कारित समाज के निर्माण मैं प्रत्येक नागरिक को अपना कर्तव्य निभाना चाहिए श्री निमिष व्यास महेश व्यास ने कहा कि परसपर संस्था ने लोगों में सामाजिक कार्यों के प्रति चेतना जागृत की है जो हम सबके लिए प्रेरणा पद है आरंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गणेश वंदना सुश्री चहेती राखेचा,इशिका लोढ़ा ने की।
संस्था द्वारा श्री प्रसन्न गेलडा चार्टर्ड अकाउंटेट लखन जैन mppcs clear सार्थक पोरवाल, हर्ष अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, अक्षिता पालीवाल, पूर्वी महेश्वरी, निष्ठा मकवाना, कनिष्क कसेरा. दक्ष बोहरा, मोक्षा भरगट, निश्रा बाफना भूमि खिमेसरा सौम्या परमार प्रखर राठौर शिवांश शर्मा तनेय अग्रवाल तरूशी पालीवाल वृंदा भरगट रियांश पोरवाल मनस्वी जैन मिलन चहेती राखेचा आर्न संघवी मान्य जैन का हाई स्कूल हाई सेकेंडरी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने पर सम्मान किया गया इसी कड़ी में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सम्मान अर्जित करने वाले श्री एमके जैन राजेश जोशी दिनेश शर्मा अभय लौढा राजेश जोशी आदि का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया । इस अवसर पर श्री रमेश पोरवाल सचिन गेलडा, मिलन राखेचा, मनीष बोहरा, अभय लोढ़ा, अभिसार अमित डांगी, प्रीतम भरगट, राजेंद्र कसेरा, जीवन जैन, नितेश खिमेसरा, चंदन राठौर, सुभाष नागोरी, कमलेश पालीवाल, नितेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन दिनेश शर्मा तथा आभार सचिन गेलडा ने व्यक्त किया।