


रतलाम। कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में परिषद की महत्ती भूमिका : मा.श्री नीरज पवैया, न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रतलाम : म. प्र. जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला रतलाम में ‘’ स्वैच्छिकता पर्व’’ का आयोजन पुराने कलेक्ट्रेट सभागृह रतलाम में कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकांनद, भारत माता एवं माँ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वल्लन कर किया गया ।कार्यक्रम के मुख्यातिथि जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमति लाला बाई चंद्रवंशी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायाधीश व सचिव मा.श्री नीरज पवैया, समाजसेवी व पर्यावरण विद श्री अशोक पाटीदार, विशेष अतिथि गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक श्री विवेक चौधरी, समाजसेवी श्री कानसिंह चौहान, समाजसेवी श्री गोंविद काकानी, समाजसेवी श्री शंभुसिंह चंद्रवंशी , समाजसेवी श्री राकेश मिश्रा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला योजना अधिकारी श्री बालकृष्ण पाटीदार के द्वारा कि गयी। कार्यक्रम में उपस्थित जनों को स्वैच्छिकता की शपथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायाधीश व सचिव मा.श्री नीरज पवैया के द्वारा दिलाई गयी। समाजसेवी व पर्यावरण विद श्री अशोक पाटीदार ने माननीय मुख्यमंत्री मा. श्री डॉ.मोहन यादव के संदेश का वाचन किया, समाजसेवी श्री विवेक चौधरी के द्वारा मा. उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवडा के संदेश का वाचन किया गया। कार्यक्रम में परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान पर आधारित शॉर्ट मूवी का प्रदर्शन भी किया गया तथा परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर जी के वीडियों संदेश प्रसारण किया गया । अतिथियों का स्वागत पौधे भेंट कर किया गया तथा कार्यक्रम में जल गंगा संवर्धन पर उत्कृष्ट कार्य करने वालो को प्रमाण-पत्र दिए गए एवं “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत पोधारोपण किया गया तथा पौधे भेंट किये गये। परिषद के जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय के द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा का वर्णन करते हुए बताया कि परिषद् का आज स्थापना दिवस है स्वैच्छिकता पर्व के रूप में मनाया जा रहा है | परिषद् की अवधारणा, योजना, स्ट्रक्चर, परिषद के कार्यो, आदर्श ग्राम की अवधारणा, आदि पर प्रकाश डाला। जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमति लालाबाई ने म.प्र. जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस पर शुभकानाएं प्रदान की। न्यायधीश मा. श्री नीरज पवैया ने कहा कि रतलाम सोना, साडी, सेव के लियें प्रसिद्व है परिषद कि सक्रियता से रतलाम की विशेषता में सेवा भी जुड जायेगा, सेवा का पथ समर्पण, परहित और स्वैच्छिकता का समागम है, लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में परिषद की महत्ती भूमिका है, साथ ही उन्होने जीवों की सेवा, पर्यावरण का संरक्षण, सबको न्याय, नशामुक्ति आदि विषयों पर भी प्रकाश डाला। समाजसेवी व पर्यावरण विद श्री अशोक पाटीदार ने बताया कि परिषद के संस्थापक मां नर्मदा के अनन्य सेवक, पूर्व केंद्रीय मंत्री, श्रद्धेय अनिल माधव दवे ने कर्तव्य-परायणता के साथ जीवन जनसेवा को समर्पित कर दिया और सदैव नदियों, वनों और पर्यावरण के संरक्षण-संवर्धन के लिए नए प्रतिमान स्थापित कि किए उन्होने परिषद गठन कर प्रदेश में स्वेच्छिकता, सामूहिकता व स्वालंबन का वातावरण निर्माण किया गया उनका सम्पूर्ण जीवन सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए अथाह ऊर्जा का स्रोत है।गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री विवेक चौधरी ने भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और राष्ट्र चेतना को वैश्विक मंच पर स्थापित करने वाले स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर नमन करते हुऐं कहा कि ना केवल भारतीय संस्कृति और वेदांत का पश्चिम में प्रचार किया बल्कि युवाओं में राष्ट्र भक्ति, आत्मविश्वास और सेवा की भावना जागृत की। आपके विचार भावी पीढ़ी को सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। परिषद के कार्यो से समाज में जनजागृति आई है। समाजसेवी श्री कानसिंह चौहान, समाजसेवी श्री गोंविद काकानी, समाजसेवी श्री शंभुसिंह चंद्रवंशी , समाजसेवी राकेश मिश्रा ने भी संबोधित किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला योजना अधिकारी श्री बालकृष्ण पाटीदार के ने कहा कि परिषद सरकार और समाज के बीच सेतु के रूप में कार्य कर रही है जिससे शासन के अभियानों में जनभागीदारी बढी है। कार्यक्रम में जिले के विकासखण्ड समन्वयक श्री मुकेश कटारिया, निर्मल अमलियार, श्री शिवशंकर शर्मा, श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, श्री रतनलाल चरपोटा,लेखापाल महावीरदास बैरागी, विजयेश राठौड, श्री परमानंद सिसौदिया व प्रस्फुटन, नवांकुर व स्वैच्छिक संस्थाएं, परामर्शदाता, समाजसेवी,सीएमसीएलडीपी छात्र – छात्राओं व अन्य उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन परिषद के जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय के द्वारा किया गया तथा आभार परिषद के विकासखण्ड समन्वयक श्री शैलेन्द्र सिंह सोंलकी के द्वारा किया गया।