
रतलाम । अखिल भारतीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सत्यप्रकाश जोशी एवं प्रांतीय अध्यक्ष श्री राजेश त्रिवेदी के पावन सानिध्य में महामाया भादवा माता मंदिर में मीटिंग का आयोजन के अंतर्गत अतिथि महोदय की यात्रा प्रवास के दौरान रतलाम जिला सभा के प्रमुख पदाधिकारी के द्वारा जावरा यो-यो होटल (जावरा-पिपलौदा बायपास) के आगे भव्य स्वागत किया गया । जिसमें रतलाम के जिलाध्यक्ष पंडित योगेश्वर जी शास्त्री एवं जिला महामंत्री पंडित गोपाल कृष्ण शर्मा, भजन गायक एवं उपाध्यक्ष राजेश चास्टा, रवि रंजन त्रिपाठी, महिला जिलासभा अध्यक्ष श्रीमती आशा रानी उपाध्याय एवं जिलासंगठन मंत्री राखी व्यास एवं उपमंत्री श्रीमती साधना शर्मा एवं जावरा नगर सभा के अध्यक्ष गोविंद पंडित, संजय द्विवेदी, राकेश द्विवेदी ने समस्त पदाधिकारियों का स्वागत अभिनंदन किया ।