

रतलाम। स्वस्तिक लेडीज गुप के द्वारा एक दिवसीय केदारेश्वर इस्सरथूनी ,डेलनपुर , साईं मंदिर ,शीतल तीर्थ की यात्रा करवाई गईं । इसी के दौरान ग्रुप द्वारा एक वृक्ष माँ के नाम का आयोजन किया गया जो की हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है।
ग्रुप की अध्यक्षा श्रीमति कविता काठेंड ने कहा मां और प्रकृति दोनों ही जीवन का मूल आधार हैं और इस पहल के माध्यम से हम अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं उन्होंने कहा कि हर एक घर से अपनी माँ के लिए अविश्वसनीय स्मृति बनाने के लिए एक पेड़ लगाएं वहाँ मौजूद संस्थापक अध्यक्ष सारिका डूंगरवाल ,सचिव मनीषा जी कोठारी और कोषा अध्यक्ष मनीषा जी गंगवाल , पूर्व अध्यक्ष सुनीता ललवानी ने वृक्ष वितरण किए एवं स्वाति मेहता सहित सभी बहनो की उपस्थिति में कार्य सम्पन्न हुआ ।