भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल की नवीन कार्यकारिणी की बैठक पार्टी कार्यालय में सम्पन्न

रतलाम। भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल की नवीन कार्यकारिणी की परिचय एवं कार्यकारी बैठक जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पैलेस रोड पर आहुत की गई।
उक्त बैठक को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप जी उपाध्याय जिला कोषाध्यक्ष श्री जयवंत जी कोठारी और मंडल अध्यक्ष श्री नन्दकिशोर जी पंवार ने संबोधित किया। भाजपा जिला अध्यक्ष। प्रदीप जी ने बूथ पर जाकर कार्य करने का निर्देश दिया तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों से नवीन कार्यकर्ताओं को जोड़ने का आह्वान किया। जिला कोषाध्यक्ष जयवंत जी ने पार्टी द्वारा दिए गए लक्ष्यों को पूरा करने की योजना के बारे में समझाया।
मंडल अध्यक्ष श्री नंदकिशोर जी पवार ने सभी मंडल पदाधिकारीको वार्ड संयोजक व बूथ अध्यक्ष के साथ बैठकर चर्चा कर वार्ड में संगठन कार्य को मजबूती से करने का आग्रह किया। इस बैठक में सभी मंडल पदाधिकारी सुरेंद्र जी भाटी राजेश जी बैरागी सुनील जी रौतेला शाहिद अंसारी राहुल जी सोनी शुभम जी डागर ताहिर अली नजमी श्री अशोक जी छाजेड़ गणेश जी पाटीदार संस्कार जी शर्मा श्री दीपक जी परिहार श्रीमती राधा चौहान श्रीमती शीतल चौहान श्रीमती अमृता सोलंकी श्रीमती आशा जी शर्मा श्रीमती रानी जी सोनी सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री श्री आकाश जी खड़के ने किया और आधार मंडल महामंत्री शुभम चौहान ने माना।