
रतलाम । रतलाम के टेलीफोन नगर (कस्तुरबा नगर के पास) निवासी पेट्रीक सोलोमन विल्सन के सुपुत्र शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में कार्यरत शिक्षक नीरज विल्सन उम्र 56 वर्ष का आज सुबह दुखद निधन हो गया। इस दुःखद क्षण में परिवार ने नेत्रदान का संकल्प लिया, जिससे दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को नई रोशनी प्राप्त होगी।
इस पुनीत कार्य को नेत्रम संस्था की और से निलेश शुक्ला, काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की और से गोविंद काकानी एवं महाविद्यालय परिवार की और से गोविंद सोनगरा ने नीरज विल्सन के परिजनों पत्नी श्रीमती रानू विल्सन, पुत्र नोएल विल्सन, बहन श्रीमती नम्रता विल्सन को नीरज विल्सन के नेत्रदान (कार्निया) दान काने प्रेरणा दी परिजनों की सहमति मिलते ही गोविन्द काकानी ने रतलाम मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. अनीता मुथा को सूचना दी ।डॉ. मुथा के निर्देशानुसार, नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. रिशेन्द्र सिसोदिया के नेतृत्व में नर्सिंग ऑफिसर विनोद कुशवाह ,हैप्पी पीटर, भावना खन्ना द्वारा जीवन देवडा के सहयोग से नेत्र संग्रहण की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की गई। काकानी सोशल वेलफेयर ,शासकीय कला एवम विज्ञान महाविद्यालय, परिवार, नेत्रम संस्था ने विल्सन परिवार के इस निर्णय को समाज के लिए एक प्रेरणास्पद उदाहरण बताते हुए सभी नागरिकों से नेत्रदान जैसे महान कार्य में भाग लेने की अपील की है।