

रतलाम 09-07-2025 । रोटरी क्लब ऑफ रतलाम प्राइम के सभी पूर्व अध्यक्ष एवं मनोनयन समिति द्वारा सत्र 2020-21 हेतु नवीन अध्यक्ष श्री मनोज सिंगावत एवं सचिव श्री गौतम मूणत का विधिवत चयन किया गया एवं घोषणा की गई , साथ ही नवीन कार्यकारिणी की घोषणा नवीन अध्यक्ष श्री मनोज सिंगावत एवं सचिव श्री गौतम मूणत द्वारा की गई।
नवीन कार्यकारिणी में रोटेरियन उपाध्यक्ष- श्री विनीत पीपाड़ा,गौरव ऐरन, सहसचिव-डॉ रौनक जैन,अंकित जैन, कोषाध्यक्ष-आशीष कटारिया, सह कोषाध्यक्ष-श्री विकास छाजेड़, पी.आर.ओ.(मीडिया)- श्री हिरेंद्र कुमार परमार एवं बोर्ड मेंबर्स में वैभव रांका, विजय जैन, सी. ए. अंकित बरमेचा, राहुल गादिया, सिद्दार्थ बोराना, मनीष सोनी,अंशुल पीपाड़ा,मयंक पाठक,अनूप मूणत,यतेंद्र तिवारी, सुमित गुगलिया, पुनीत मालवी आदि का मनोनयन किया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष श्री प्रितेश गादिया, श्री मनोज उपाध्याय, श्री चेतन कोठारी, श्री अमिताभ शर्मा, श्री नीलेश सेलोत और श्री सौरभ छाजेड़, सौरभ नाहर, नवदीप मूणत, दीपक भंसाली, हितेश सुराणा द्वारा नवीन कार्यकारिणी एवं नवीन अध्यक्ष सचिव का अभिनंदन किया गया। उक्त जानकारी रोटरी क्लब रतलाम प्राइम के के जनसंपर्क अधिकारी हिरेंद्र परमार ने दी।