- नि:शुल्क योग सेवाधारी गुरुजनों का विशिष्ट सम्मान
- अपने स्वास्थ्य के साथ अन्याय ना करें – दिनेश वाघेला



रतलाम। गुरु पूर्णिमा श्रद्धा समर्पण और संकल्प का महापर्व गुरु भक्तों द्वारा मिलकर उत्साह उमंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाता हैं यह सनातनमय सभ्यता संस्कृति का अस्तित्व जिसे आज हर देश के नागरिक अपना रहें विश्व का योगमय मूल आधार स्तंभ पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से हर द्वारा योग और यज्ञ योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज का आशिर्वाद लिए जिला रतलाम योग संगठनों द्वारा गुरु वंदना योग से निरोग स्वच्छ स्वस्थ हरे भरे समृद्धशाली भारत को विश्वगुरु बनाने की और पतंजलि संगठन की श्रेष्ठतम नि:शुल्क मानव सेवा समिति योग शाला स्थित सामूहिक योग महायज्ञ में गुरु भक्तों ने आहुतियां दी।
हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ अन्याय नही करना चाहिए गुरु पूर्णिमा महोत्सव नि:शुल्क योग शाला समिति प्रमुख दिनेश वाघेला द्वारा विशेष तौर पर युवा योग क्रांति मध्यप्रदेश को योगमय बनाने में अग्रणी पतंजलि युवा भारत राज्य प्रभारी प्रेम पुनिया साथ ही 25 वर्षों से अनवरत योग सेवा में संलग्न वरिष्ठ योग गुरु रामबाबू यादव आर्य समाज प्रकाश अग्रवाल, राज्य कार्यकारिणी सदस्य जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा, भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी डाॅ उत्तम शर्मा, किसान सेवा समिति जिला प्रभारी राजेश धाकड़, राज्य कार्यकारिणी सदस्य जयश्री राठौड़, अन्य गुरुजनों संगठन पदाधिकारियों का विशिष्ट सम्मान किया गया।
योग से चित्त की शुद्धि दान से धन की शुद्धि के मार्ग पर चलने वाले साधकों द्वारा गुरुमय भागवत कार्य 1 दिन का 1 रुपये पूरे वर्ष का कम से कम 365/- रुपये योग दान समर्पण का संकल्प लिया जिसमें बाबूलाल सिसोदिया, रामचंद्र भाटी, प्रमोद बिंदल, कैलाश सोमानी, नारायण पाटीदार, एस एस शक्तावत, विनोद बैरागी, अशोक तिवारी, राजकुमार पंजाबी, श्याम सुंदर उपाध्याय, डीसी गुप्ता, बाबूलाल चौहान, हरिश पाहुजा, कैलाश वाणी, इंदू यादव, अर्चना अग्रवाल, अनिता जैन, रेणु पाहुजा, रेखा राठौड़, शकुन्तला सिसौदिया, मंजू सोनी, सोनू राठौड़, अंगुर बाला, ममता गुप्ता, किर्ति सोनी, अन्य योग साधकों ने गुरु वंदना की ।