एकीकृत शा. नित्यानंद उ. मा. विद्यालय धौसवास में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया

रतलाम। एकीकृत शासकीय नित्यानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धौसवास में गुरू पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर उच्च माध्यमिक शिक्षक श्रीमती ललिता कदम द्वारा गुरू सभा में गुरू श्री राजीव पंडित शिक्षक का माला एवं श्री फल से सम्मान किया गया एवं छात्र छात्राओ द्वारा शिक्षक को पौधा भेट कर उत्सव मनाया।
भारत स्काउट गाइड की गाइडर श्री मति ललिता क़दम द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं कागुरू शिष्य के योगदान का बताया कि हमे अपने शिक्षक का कहना मानना है एवं अनुशासन में रहकर शाला में अपना कर्तव्य निभाना चाहिए इस अवसर पर श्री मति ललिता कदम ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति अनुसार हमे हमारे गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए और हमको पुनः गुरुकुल शिक्षा की ओर अग्रसर होना चाहिए ताकि हम हमारा और अपने भारत का नव निर्माण कर सके। श्रीमती कदम द्वारा गुरू राजीव पंडित के जीवन के पल कोयाद करते हुए जीवन पर प्रकाश डाला। श्री राजीव पंडित ने इस अवसर पर कहा मेरी मां ही मेरा आदर्श है और सभी छात्रों को अनुशासित रहने को कहा।
सर्व प्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर सरस्वती पूजा कर उत्सव मनाया। विद्यालय के आधार स्तम्भ प्राचार्य श्री गोपाल वर्मा ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षक को शुभकामनाएं दी एवं भविष्य में विद्यालय में ऐसे धार्मिक कार्यक्रम होने विद्यार्थियों को अपनी सभ्यता और संस्कृति को जानने का आभास हो इस अवसर सभी शिक्षक एवं विद्यालय परिवार एवं छात्र छात्राए उपस्थित रहे ।