गुरुपूर्णिमा पर भाजपा ने किया संतो का सम्मान

पिपलौदा (प्रफुल जैन) । गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्री रामजानकी मंदिर बाबाजी की कुटिया पर अखिल भारतीय श्री मालाधारी निर्मोही अनी अखाड़ा महंत श्री बालमुकंद दास जी महाराज व उर्मिला दासजी का साफा बांधकर व साल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।

आत्मिक ऊर्जा, प्रेरणा और ज्ञान का पर्व है गुरु पूर्णिमा

इस दौरान महंत बालमुकंद दासजी ने कहा कि गुरु पूर्णिमा आत्मिक ऊर्जा, प्रेरणा और ज्ञान का पर्व है, जो हमें गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देता है उन्होंने गुरु पूर्णिमा पर देश भर में साधु संतों व गुरुजनों के सम्मान हेतु भाजपा द्वारा चलाए गए इस अभियान पर प्रसंसा व्यक्त की।

संस्कार और राष्ट्र निर्माण की संकल्प शक्ति है भाजपा

कार्यक्रम मे मण्डल अध्यक्ष दिनेश पाटीदार, जिला कार्यसमिति सदस्य प्रकाश जायसवाल, मण्डल उपाध्यक्ष महेश बोहरा, पार्षद प्रवीण सिंह राठौर ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि यह विचारधारा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की संकल्प शक्ति है। सभी वक्ताओं ने अपने राजनीतिक, सामाजिक एवं वैचारिक गुरुओं को नमन करते हुए भारतीय संस्कृति में गुरु परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला। संचालन भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष प्रफुल जैन ने किया आभार भाजपा महामंत्री भँवरगिरी गोस्वामी ने माना।

इनकी रही उपस्थित

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष नानालाल शाह, नारायण धनगर, संजय पूरी गोस्वामी, मनमोहन सिंह राणा, प्रह्लाद चौहान, भागीरथ पाटीदार, राकेश गौड़, राजेश पांचाल, देवेंद्र भारद्वाज, गणेश जाट, जयपाल सिंह, भरत पाटीदार आदि उपस्थित थे।