

जावरा (अभय सुराणा) । लायंस क्लब जावरा ने समाज के हर वर्ग तक पहुंच कर जो सेवा का प्रण लिया है उसी तारतम्य में अथिति के रूप में राजेश मेहरा संयुक्त संचालक महिला बाल विकास उज्जैन,रविन्द्र कुमार मिश्रा सहायक संचालक महिला बाल विकास रतलाम अंकिता पाटीदार परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास जावरा उपस्थित हुए संस्था पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
स्वागत भाषण संस्था अध्यक्ष लायन यश जैन एडवोकेट ने देते हुए कहा कि लायंस नेत्र चिकित्सालय के माध्यम से समाज के हर वर्ग की अंतिम पंक्ति तक लाभ मिल सके इस हेतु सेवा कार्य में लगे हुए है उसी के अंतर्गत आंगनवाड़ी की कार्यकर्ता जो कोराना काल में भी बिना अपनी स्वयं की चिंता करे समाज के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य करती रही ऐसी मातृ शक्ति को वंदन है हम सब मिलकर नेत्र पीड़ितों को ज्योति प्रदान का कार्य कर रहे है।जिसमें आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है।आंगनवाड़ी बहनों के लिए संस्था हमेशा सहयोग के तैयार है,
राजेश मेहरा ने कहा कि लायंस क्लब के जावरा का यह लायंस नेत्र चिकित्सालय एक ऐसा सेवा तीर्थ संस्थान है जहां मानव सेवा के लिए इस प्रकार का संचालन करना संस्था को गौरवान्वित करता है। आज मैंने इस नेत्र चिकित्सालय को दिखा ऐसा मुझे कहीं देखने को नहीं मिला। यहां की व्यवस्थाएं और यहां की सुविधा देखकर भी मैं अभिभूत हूं। नेत्र चिकित्सालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की निशुल्क नेत्र परीक्षण के अवसर पर कहा आपने कहा कि मैं मूलत इंदौर का निवासी हूं इंदौर में भी मैं कहीं स्थान पर गया हूं पर ऐसी सेवा गतिविधि चिकित्सालय के माध्यम से कहीं मुझे देखने को नहीं मिली। मैं यहां के समस्त पदाधिकारीयो को धन्यवाद देता हूं कि वह मानव सेवा के कार्य में लगे हुए हैं।
साथ ही अथिति श्री रविंद्र कुमार मिश्रा सहायक संचालक महिला बाल विकास रतलाम एवं श्रीमती अंकिता पाटीदार परियोजना अधिकारी जावरा ने भी लायंस नेत्र चिकित्सालय की सेवाओं की प्रशंसा की। निशुल्क नेत्र प्रशिक्षण में करीब 85 कार्यकर्ता बहनों का नेत्र परीक्षण किया गया।
इस मौके पर लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ सुरेश मेहता, सुजानमल कोचट्टा, कमल मूणत, घनश्याम रामनानी ,रजनीकांत शाह, अरुण संघवी ,अनिल धारीवाल और अन्य लायन साथी उपस्थितथे।आभार संस्था सचिव अशोक चोपड़ा द्वारा किया गया।