वाड़ी योजना अंतर्गत फलदार पौधे वितरित

रतलाम 12 जुलाई 2025। नाबार्ड एवं समय फाउंडेशन एन जी ओ रतलाम के सहयोग से रतलाम जिले के कनेरी एवं कलमोडा पंचायत के ग्राम घोड़ाखेड़ा, लखनगढ़, सीमलापाड़ा एवं खीमापाड़ा के आदिवासी किसानों को इस वर्ष लगने वाली 100 वाड़ियों मे प्रति किसान को 120 अमरुद, 30 आम एवं 60 नींबू के पौधो का वितरण जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड श्री एन के सोनी द्वारा किया गया। उक्त योजना में अभी तक 130 वाड़िया जिले के विभिन्न गांवो में लगाई जा चुकी है, जिसका प्रमुख उद्देश्य खेती के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के फलों का अधिकतम मात्रा में उत्पादन करके आदिवासी किसानों की आय में बढ़ोतरी की जा सके ताकि सरकार का किसानो की आय दुगना करने का सपना पूर्ण हो सके। इस अवसर पर समय फाउंडेशन के प्रंबधक श्री अजय शर्मा, जीवन चैहन, राजेश परमार एवं आजाद सिंह उपस्थित रहे।