यूथ संस्कार के कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन

रतलाम । आज यूथ संस्कार रतलाम में कार्यकर्ताओं ने रतलाम एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया । ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि बताया कि ‘तांडव वेब सीरीज़Ó बनाने वाले कलाकारों,निर्माताओं और निर्देशकों को मध्यप्रदेश में शुटिंग करने की परमिशन नहीं दी जावे एवं विभिन्न ओटीटी प्लेटफार्म में वेब सीरीज के प्रसारण में अमर्यादित भाषा एवं चित्रण में देवी-देवताओं का उपहास करने, समाज में विद्वेष एवं अशांति फैलाने पर रोक लगाने सम्बंधित व्यक्तियोंकी जिम्मेदारी/जवाबदेही तय की जाना चाहिए। ज्ञापन देते समय बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Play sound