हरदा | महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 अंतर्गत बाल शक्ति पुरस्कार हेतु हरदा के मास्टर अनुज जैन का चयन किया गया है। दिनांक 25 जनवरी को माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा श्री अनुज जैन से वर्चुअली संवाद किया जाएगा। इस पुरस्कार हेतु अनुज का आवेदन महिला एवं बाल विकास विभाग जिला हरदा के माध्यम से ऑनलाइन भेजा गया था। इन पुरस्कारों हेतु महिला बाल विकास विभाग ज़िला हरदा के माध्यम से 3 आवेदन भेजे गए थे। जिसमें से अनुज जैन का अंतिम चयन हुआ है। अनुज द्वारा इंटरनेशनल अर्थ साइंस ओलंपियाड जैसे वैश्विक मंच पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर पुरस्कार प्राप्त किए हैं।