भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजपाल सिंह सिसोदिया की हरदा प्रकरण में कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजपाल सिंह सिसोदिया ने अपने बयान का वीडियो जारी कर हरदा प्रकरण में कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस भ्रमित और क्राइसिस में है, इसीलिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार अपनी खोई हुई साख को चमकाने के लिए हरदा जैसी घटनाओं के पर्दे के पीछे होते हैं। कांग्रेस नेता घटना घट जाने के बाद सोशल मीडिया में व्यक्तिगत विवाद को सामाजिक विवाद का रंग देने का प्रयास कर रहे हैं।
आपने कहा कि कांग्रेस नेता सामाजिक ताने बाने को बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। सामाजिक आंदोलनों में भाग लेने वाले भोले-भाले युवाओं को कांग्रेस के नेता टूल बनाकर उनका उपयोग कर रहे हैं, जो बेहद निंदनीय और युवा पीढ़ी के लिए भी घातक है।
कांग्रेस नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह राजनीतिक स्वार्थों के लिए पहले भी इस तरह के प्रयास कर चुके हैं। कांग्रेस समाज के भोले-भाले युवाओं का राजनीतिक उपयोग बंद करे। हरदा की घटना में कांग्रेस के एक विधायक स्वयं वहां मौजूद होकर जिस प्रकार से घटना को फैब्रिकेटेड कर राजनीतिक रूप देने का कार्य किया हैं, वह समाज के लिए बहुत घातक है। कांग्रेस का यह कृत्य किसी दूसरे के कंधे पर रखकर बंदूक चलाने जैसा कृत्य है। कांग्रेस जब-जब सत्ता से बाहर होती है, तब तक इस प्रकार से सामाजिक ताने-बाने को बिगड़ने का काम करती है।