लायंस क्लब अभिमा व लायंस क्लब गोल्ड के संयुक्त तत्वाधान में शपथ विधि समारोह संपन्न

रतलाम। लायंस क्लब अभिमा व लायंस क्लब गोल्ड के संयुक्त तत्वाधान में 13 जुलाई रविवार को बड़बड़ स्थित व्यास वाटिका में शपथ विधि समारोह आयोजित किया गया। सर्वप्रथम मेल्विन जोन्स के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। ध्वज वंदना और राष्ट्रीय गान लायन अरुण सोनी द्वारा किया गया। स्वागत गीत लायन आरती त्रिवेदी द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एमजेएफ लायन राजेंद्र गर्ग शपथ अधिकारी एमजेएफ लायन योगेंद्र रूनवाल, रीजन पर्सन लायन प्रेमलता दवे, झोन पर्सन एमजेएफ लायन सरोज ओझा, रीजन सचिव लायन नीरज सुरोलिया मंचासीन रहे। अतिथियों का स्वागत मोतियों की माला से किया।
सत्र 2025- 26 के अध्यक्ष पद के लिए लायंस क्लब अभिमा के लिए लायन सुनीता पाठक व लायंस क्लब गोल्ड के लिए लायन पुष्पा वासन को शपथ दिलाई गई एवं पीन देकर सम्मानित किया गया। क्लब अभिमा के सचिव पद के लिए ला.सीमा सुरोलिया व कोषाध्यक्ष पद के लिए ला.उषा दुबे ने शपथ ली। इसी प्रकार लायंस गोल्ड सचिव ला.संतोष पुरोहित व कोषाध्यक्ष ला.अंजना टॉक द्वारा शपथ ली गई। लायन क्लब के अभिमा व गोल्ड के सभी पदाधिकारी को कार्यानुसार की शपथ दिलाई गई। लायंस क्लब अभिमा द्वारा प्लानर का विमोचन किया गया तथा स्कूली बच्चों को 400 कॉपियां वितरण की गई। लायंस क्लब गोल्ड द्वारा सामाजिक गतिविधि में जरूरतमंद जुलवानिया माध्यमिक विद्यालय शिक्षिका मीनाक्षी मलिक को 400 कॉपियां, कल्याणी माता मंदिर में 15 स्टूल और निशिता गोयल को ₹10000 का चेक फीस के लिए दिया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों को स्मृति चिह्न दिया गया। क्लब द्वारा सभी पदाधिकारी का माला पहनकर सम्मानित किया गया तथा आशा की गई की आप लायंस क्लब को नई ऊंचाई प्रदान करेंगी।
इस दौरान क्लब अभिमा व गोल्ड के पूर्व अध्यक्ष ला.शशि संघवी,ला. वैशाली माचवे सहित ला.कल्पना पुरोहित ला.कौशल्या त्रिवेदी ,ला.शारदा शर्मा ,ला.राधा जोशी, ला.प्रथमा कौशिक ,ला.मोना शर्मा, ला.मंजू सोनी, ला.प्रेमलता मूणत ,ला.रक्षा मिश्रा,ला. भारती लाहोरी ,ला.सुनीता नागदे, ला. संगीता पारीख,ला.वीणा छाजेड़, ला.श्वेता विनचुरकर, ला.रीता दीक्षित ला.सृजन पुरोहित, ला.भावना पुरोहित, ला.उमा भारद्वाज, ला.सविता तिवारी,ला. गोपाल जोशी, ला.दीपक चोरडिया, ला.रवि बोथरा,ला. सीमा बोथरा,ला.वीरेंद्र सिसोदिया अन्य सभी क्लबो से पधारे पी एस टी आदि क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संतोष जोशी ने किया आभार रतलाम गोल्ड की ला. रेवा जोशी ने किया । उक्त जानकारी लायंस क्लब गोल्ड अध्यक्ष पुष्पा वासन और लायंस क्लब अभिमा सुनीता पाठक ने दी।