जावरा में हुआ एयरटेल पेमेंट बैंक के क्यू आर कोड और साउंड बॉक्स सेंटर का उद्घाटन

पेमेंट बैंक नए जमाने की डिजिटल बैंक है, अकाउंट खोलकर देश के हर कोने में पैसा भेज सकते है-श्री कुमावत।
जावरा (अभय सुराणा ) । तहसील मुख्यालय के रतलामी गेट जुना कबाड़ा कॉर्नर स्थित स्मार्ट सोल्यूशन पर एयरटेल पेमेंट बैंक के क्यू आर कोड साउंड बॉक्स सेंटर का उद्घाटन सोमवार को कमलेश कुमावत जोनल मैनेजर एयरटेल पेमेंट बैंक ,एवं प्रेस क्लब जावरा के अध्यक्ष संजय चौधरी तथा आशीष शिकारी जोनल टेरेटरी मैनेजर एयरटेल पेमेंट बैंक राजेश मकवाना की उपस्थिति में संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
कार्यक्रम को संबोधितकरते हुए कंपनी के झोनल मैनेजर कुमावत ने बताया कि एयरटेल पेमेंट बैंक आज के नए जमाने की डिजिटल बैंक है,आपने कहा कि हमारे यहां अकाउंट खोलकर देश के अंदर कही भी गांव से लेकर शहर एवं चौक चौराहों पर सभी जगह हमारे एयरटेल पेमेंट स्टोर के माध्यम से आप अपना रुपया जमा एवं निकासी के आलावा, अपनों के पास रुपया भेज एवं मंगा सकते हैं। इस अवसर पर क्यू आर कोड साउंड बॉक्स का वितरण भी किया गया तथा कस्टमर को अकाउंट खोलने के साथ पासबुक और एटीएम कार्ड की सुविधा भी दी जा रही है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को स्टोर के प्रोपराइटर मोहम्मद यूसुफ ने माला पहना कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नाहरू मोहम्मद ,मोहम्मद भाषी बंशीलाल पोरवाल , दीपक सोनी,अब्दुल अजीज चक्की, मोहम्मद फैजान आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।