
रतलाम । संगिनी उमंग द्वारा अपनी सेवा का संकल्प के तहत एक और प्रोजेक्ट मातृ शिशु चिकित्सालय रतलाम में आज और कल कन्याओं को जन्म देने वाली 30 माताओं का सम्मान किया गया । जेएसजी संगिनी उमंग एम.पी. रीजन द्वारा यह प्रोजेक्ट दिया गया। इस अवसर पर माताओं को बादाम ,खारक व बच्चों के लिए कंबल वितरित किए गए । यह प्रोजेक्ट ग्रुप की सखी संगीता जी पगारिया द्वारा किया गया। ग्रुप की अध्यक्ष रेनू लूनिया व सचिव निर्मला पटवा ,अनिता कोठारी द्वारा माताओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर ग्रुप की संगीता कांठेड़, सरोज चत्तर, ज्योति मांडोत,प्रतिभा पाटनी ,कल्पना जैन, मीना बोथरा, आभा नागोरी, उषा लूणावत, सुनीता कटारिया, स्नेह लता धाकड़, सुनीला पोरवाल, सुनीता डांगी, अरुणा नाहर, रेखा दोषी ,उषा कटारिया ,मंजू कटारिया वह अन्य सखियां उपस्थिति रही।