खम्मा घणी, खम्मा घणी म्हारे खेतलाजी ने खम्मा घणी

  • श्री सोनाणा खेतलाजी के भजनों से भक्तिमय हुआ पांडाल
  • एक शाम श्री सोनाणा खेतलाजी के नाम भव्य भजन संध्या आयोजित

रतलाम । खम्मा घणी, खम्मा घणी म्हारे खेतलाजी ने खम्मा घणी, मेरे सिर पर रख दो खेतल अपने दोनों हाथ, देना है तो दीजिए जनम-जनम का साथ, लाखो भक्त है तेरे प्रभुवर एक और बढ़ा ले, मुझे अपना बना ले आदि श्री सोनाणा खेतलाजी के सुमधुर भजनों से पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया।
श्री सोनाणा खेतलाजी भक्त मण्डल रतलाम के अंकित भटेवरा ने बताया कि श्री सोनाणा खेतलाजी के परम उपासक भक्त शिरोमणि श्री शांतिलाल जी लादाजी भंडारी की तेरहवीं पुण्यतिथि पर परम भक्तराज वचन सिद्ध श्री राज राजेंद्र जी भंडारी के पावन सानिध्य एक शाम श्री सोनाणा खेतलाजी के नाम भव्य भजन संध्या आयोजित हुई ।
भजन संध्या में भजन गायक कुलदीप ओझा (जोधपुर) ने खम्मा घणी, खम्मा घणी म्हारे खेतलाजी ने खम्मा घणी, मेरे सिर पर रख दो खेतल अपने दोनों हाथ, देना है तो दीजिए जनम-जनम का साथ, श्रीमती नीता नायक एण्ड पार्टी (जावाल राज.) ने सोनाणा रा वीर खेतला आवो नि, श्री महावीर सांखला (मानकपुर नागौर) ने भेरूजी म्हारा लटियाला, बाल कलाकार श्री कृषिव बागरेचा (जोधपुर) ने लाखों भक्त है तेरे प्रभुवर एक और बढ़ा ले, मुझे अपना बना ले आदि सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं सुप्रसिद्ध नृत्य कलाकार डॉली डांसर द्वारा राजस्थान का सुप्रसिद्ध भवाई नृत्य प्रस्तुत किया गया।
श्री भटेवरा ने बताया कि रतलाम नगर में पहली बार श्री ओसिया माताजी के धाम से (राज.) से माता सच्चियाँ माताजी की प्रतिमा पुजारी दीपक शर्मा लेकर कार्यक्रम में पधारे थे। कार्यक्रम में जाजम बोली का चढ़ावा 6,11,000 रू. गया है । इस अवसर पर लक्की ड्रा का आयोजन किया गया था । जिसमें विजेताओं को वाशिंग मशीन, फ्रिज, चांदी का सिक्का, सोने का सिक्का, साईकिल, ट्राली बैग, आदि पुरस्कार भेंट किए ।
भजन संध्या में पं. दीपक जी शर्मा मुख्य पुजारी माँ ओसिया धाम, जोधपुर, श्री सोनाणा खेतलाजी के परम भक्त श्री मोहनलाल जी जवानमलजी सांकरिया मुम्बई, श्री किशोर भंडारी अध्यक्ष श्री खेतल शांति भवन, सांगरवास, अध्यक्ष लेटा जैन श्रीसंघ, श्री सुरेश जी केशरचंद जी तांतेड़ अध्यक्ष मध्यप्रदेश त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ राजगढ़ जिला धार, श्री पोपटलालजी शांतिलाल जी सालेचा समाजसेवी उद्योगपति मुम्बई, श्री नवीन कुमार सुरेश कुमार खाटेड मुम्बई का सम्मान भी किया गया ।
भजन संध्या में मुंबई, हैदराबाद, राजस्थान सहित इंदौर, धार, रतलाम जिले आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मंच का संचालन श्री प्रमोद परिहार (पाली) ने किया एवं अंत में श्री सोनाणा खेतलाजी भक्त मण्डल रतलाम ने पधारे सभी अतिथियों, भक्तों का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया गया।