

रतलाम । अनंत विभूषित महामंडलेश्वर केशवपुर मठ पीठाधीश्वर श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के स्वामी चिदम्बरानंद सरस्वती का ” अवतरण दिवस व पादुका पूजन तथा कालिका माता सत्संग हॉल में मनाया गया। इस दौरान स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया गया । ट्रस्ट अध्यक्ष राजाराम मोतियानी उपाध्यक्ष मोहनलाल भट्ट सचिव हरीश कुमार बिंदल सदस्य राधावल्लभ पुरोहित पूरणमल अग्रवाल ,दिनेश वाघेला व श्री हरिहर सेवा समिति ,श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट, श्री शिव आराधना महोत्सव समिति, तुलसी परिवार, समन्वय परिवार, प्रभु प्रेमी संघ, गीता मंदिर ट्रस्ट, मेहंदीकुई बालाजी न्यास के सदस्य तथा विभिन्न नागरिकों ने आरती में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा संचालित अन्य क्षेत्र का स्थापना दिवस भी मनाया गया तथा शहर के विभिन्न वृद्ध आश्रम में निवासरत नागरिकों को भोजन प्रसादी वितरित की गई। इस दौरान अनेकों नागरिक मौजूद थे।