






रतलाम । श्री हरि कथा योजना एवं वनवासी ट्रस्ट के निर्देशन में श्री राम कथा समिति रतलाम द्वारा सात दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन चल रहा था। इसके अंतर्गत आज आज 19 जुलाई 2025, शनिवार को श्री कालिका माता मंदिर हॉल, रतलाम में दोप. 3 बजे से प्रारम्भ हुई ।
एकल अभियान एवं श्री हरि कथा आयोजन समिति रतलाम के सचिव अनिल पोरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री राम कथा का वाचन कथा वाचक सुश्री गीता कुमारी जी (वनवासी कथा वाचक) द्वारा किया गया। आज भगवान श्री राम के पूजन के मुख्य अतिथि दंडी स्वामी मठ के आत्मानंद जी सरस्वती, नगर निगम अध्यक्षा मनीष शर्मा व आशीष पाठक द्वारा भगवान श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।
आज पोती पूजन के मुख्य अतिथि दंडी स्वामी आत्मानंद जी सरस्वती, नगर निगम अध्यक्षा मनीषा मनोज शर्मा, आशीष पाठक वरिष्ठ पत्रकार, सेवा भारती, जनजाति सुरक्षा मंच, पूर्व सैनिक कैलाश निनामा, रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम संत ऋषि महाराज, ग्रीन मर्चेंट सुरेश चत्तर,रतलाम कला मंच,पीपा क्षत्रिय समाज, रतलाम अंचल एकल विद्यालय के सभी आचार्य, वाघेला को सेवा जीव दया समिति, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, रतलाम प्रेस क्लब सचिव बंटी शर्मा तथा राधा वल्लभ जी पुरोहित जिन्होंने पीपल के पत्ते पर महाकाल का चित्र भेंट कर स्वागत किया द्वारा पोथी पूजन किया गया।
श्री राम कथा के विश्राम दिवस हनुमत चरित्र विभीषण शरणागति राम राज्य तक कथा हुई। हनुमत चरित्र को व्याख्यान करते हुए व्यास सुश्री गीता कुमारी कहती है हनुमान जी चाहते लंका दहन के साथ साथ रावण को संहार कर सीता माता को वापस ले आते परन्तु प्रभु सिर्फ पता लगाने को ही बोले थे। अतः हनुमान जी अपने बल,बुद्धि से माता जी का पता भी लगाए और सभी राक्षसों को शक्ति का भी पता लगाया और माता जानकी का संदेश प्रभु श्री राम को दिया।
विभीषण जी रावण का अपना भाई थे परंतु वो सत्य मार्ग पर थे,रावण ने विभीषण जी को अपमानित कर भगा देता है। राम जी विभीषण जी को अपनाते है और उसी समय लंका पति से संबोधन भी करते । रावण का अंत का भेद विभीषण जी से ही राम जी को मिलता और अंततः रावण मारा जाता है और राम राज्य की स्थापना होती है।
वर्तमान समय में भी हनुमान की आवश्यकता है दुष्ट प्रवृति वाले को ठीक करने हेतु गांव गांव में हनुमंत शक्ति जगाना होगा।
तब जाके भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा और राम राज्य की कल्पना साकार होगी। इस कार्य के लिए एकल अभियान के 8000 सेवावर्ती हनुमान ही है,जिसमे से 1400 व्यास कथाकार है ।
प्रत्येक ग्राम में जा कर सत्संग और कथा के माध्यम से हनुमत शक्ति जगाना और प्रति गांव 100 हनुमान परिवार बनाने का लक्ष्य है।
इस दिशा में एकल अभियान मां भारती के रक्षार्थ संकल्पित है।उक्त बात प्रवचन में कहीं। आरती में मुख्य अतिथि रतलाम शहर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री चेतन्य कश्यप,श्री मेहंदी कुई बालाजी ट्रस्ट,जन कल्याण न्यास,श्री सर्व ब्राह्मण समाज,मा. संघ संचालक रोटी भानजी भगत, श्री वाघेला गो सेवक की दया समिति अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन मरमट समाज बेरवा समाज परम आनंद सोशल ग्रुप नेपाली सांस्कृतिक परिषद लघु उद्योग भारती भोला भजन मंडल संस्थाओं के सभी पद्याधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
जिसमें समिति के विनोद मूणत,मनोहर पोरवाल, गोविंद मालपानी, बालकिशन माहेश्वरी,विजेंद्र सिंह, नानू जी,मुन्नालाल शर्मा,अनिल पुरोहित, अनिल पोरवाल राकेश नागर, रजनीश गोयल, भूपेंद्र जायसवाल, मांगीलाल खराड़ी, रवि पवार, श्रीमती हेमलता मालपानी, अर्चना अग्रवाल, उमा राठी, मधु पोरवाल, नरेंद्र गिलड़ा, निलेश सोनी योगेश सोनी सहित अंचल जिला एकल विद्यालय समिति पदाधिकारी, सदस्य, श्री राम कथा आयोजन समिति व महिला समिति सहित कथा श्रावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उक्त जानकारी समिति के अंचल समिति सचिव अनिल पोरवाल ने दी।