जेएसजी संगीनिउमंग रतलाम परिवार द्वारा अपने सेवा के संकल्प के तहत एक और प्रोजेक्ट


रतलाम। JSG एमपी रीजन के ऊर्जावान अध्यक्ष श्री राहुल जी चपलोद द्वारा अपने मोटो नवसर्जन के तहतशिक्षा प्रोजेक्ट दिया गया । इसी के अंतर्गत संगीनि उमंग रतलाम परिवार द्वारा भी 19 जुलाई को यह प्रोजेक्ट किया गया ग्रुप की सखियों द्वारा स्कूल में पाठ्य सामग्री वितरण की गई व जरूरतमंद बच्चों की फीस भरी गई । ग्रुप की पूर्व ऊर्जावान अध्यक्ष संगीता जी कांठेड़ द्वारा श्री विचक्षण विद्यापीठ कोटा वाला बाग में पढ़ने वाले करीबन 150 बच्चों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया । जिनमें उन्हें कॉपी ,ड्राइंग कॉपी, ड्राइंग का सामान वितरित किया गया
स्कूल में पढ़ाने वाले टीचर्स लोगों का भी सम्मान डायरी व पेन का सेट देकर के किया गया । स्कूल के ग्राउंड के निर्माण के लिए ₹5000 भी दिये गए ।
सरोज जी जैन चत्तर द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में 10th की छात्रा की पूरे साल की फीस 21800 भरी गई । संगीता जी पगारिया द्वारा स्कूल आफ डाटा साइंस एंड फोरकास्टिंग देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के छात्र की पूरे साल की फीस ₹40000 भरी गई ।
इस अवसर पर संगीता कांठेड़, रेनू लूनिया, निर्मला पटवा ,अनिता कोठारी द्वारा बच्चों को शिक्षा के महत्व को बताया गया । स्कूल के बच्चों द्वारा एक शानदार स्वागत गीत की प्रस्तुति भी की गई । प्रोजेक्ट को करने पर सम्मान ग्रुप की अध्यक्ष रेनू लूनिया ,वरिष्ठ विजया लुनिया ,सुनीता डांगी ,नीता बाफना, उषा लुणावत द्वारा किया गया । इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए संगीनी की, प्रतिभा पाटनी ,आभा नागोरी ,सरोज कोठारी, सरोज चत्तर ,प्रीति चौरडिया, कविता पोरवाल, अनीता सराफ, संगीता पोरवाल ,ऊषा भंडारी ,मीना बोथरा ,सुनीता कटारिया, ममता भंडारी , मंजू चोपड़ा, श्रद्धा लूणावत, अरुना नाहर व अन्य सखिया उपस्थित हुई।