
रतलाम । भारतीय जनता पार्टी की सरकार अल्पसंख्यक समुदाय की शिक्षा को लेकर चिंतित है। और अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चे कैसे अच्छी शिक्षा के ले, इसके लिए कुछ ना कुछ कदम उठा रही है। अभी हाल मैं शिक्षानीति के तहत म.प्र वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल द्वारा वक्फ बोर्ड के माध्यम से करोडो रुपये की राशि छात्रवर्ती के रूप में अल्पसंख्यक समुदाय के लिए जरूरी और होनहार बच्चों को दी गई। इसी कड़ी मे अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन रतलाम के अधीन आरहे महात्मा गांधी मेमोरियल उर्दू उच्चतर मा. विद्यालय के जरूररतमंद लगभग 125 बच्चो की मदद के इंतेज़ाम के लिए आज अंजुमन मैं ज़रुरतमंद बच्चों के पालकगन को बुलाकर उनसे उनकी अवश्यक्ता जानी और उनकी मदद की व्यवस्था अंजुमन से करने के लिए कार्यवाही की गई। इस मौके पर अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन सदर इब्राहिम शैरानी, जिला अध्यक्ष वक्फ बोर्ड बबलु पटेल,शहर काजी अहमद अली, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मंसूर जमादार, सलीम नेताजी, रईस कुरेशी, इमरान रहमानी, अख्तर हुसैन, सलामत शाह, रशीद शैरानी, जुनेद खान, सरफराज शाह, आदी उपस्थित थे। बैठक का संचालन एम.जी.एम उर्दू स्कूल समिति के अध्यक्ष प्रो इमरान हुसैन, ने किया। उक्त जानकारी मुबारिक शैरानी, द्वारा दी गई ।