जैन समाज की धरोहरो पर ये कैसा अत्याचार ?

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । आज देश की राजधानी दिल्ली शालीमार बाग स्थित जैन मंदिर को ध्वस्त करने की प्रक्रिया की गई। इस अवसर पर दिल्ली में समाज जन मंदिर के बहार विरोध प्रदर्शन करते हुए।जिन शासन एकता संघ एवं विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू एवं मयंक जैन इस कुकृत्य का घोर विरोध करते है। दद्दू ने कहा कि यदि दिल्ली प्रशासन द्वारा यह नहीं रोका गया तो भारत वर्षीय जैन समाज द्वारा इसके विरोध में चरण वर्ध देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

Play sound