
रतलाम । जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम, रत्नपुरी का 30 सदस्य दल थाईलैण्ड यात्रा पर विगत दिवस रवाना हुआ । अध्यक्ष सचिन छाजेड़, उपाध्यक्ष लोकेश ओस्तवाल, सचिव पंकज पटवा, हितेश मेहता ने बताया कि यात्रा के दौरान बैकांक, फुकेट, कराबी के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया जायेगा । गत वर्ष संस्था का 120 सदस्य दल बनारस, अयोध्या, लखनऊ भ्रमण पर गया था । यात्रा के दौरान ग्रुप की व्यवस्था को सदस्यों ने भरपूर सराहा था। कार्यकाल के दौरान ग्रुप में हो रहे परोपकारी व मनोरंजन कार्यक्रम से सदस्यों में भरपूर उत्साह है, ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष अजय मेहता, चार्टर अध्यक्ष संजय लुनिया समेत सभी पूर्वाध्यक्षों व सदस्यों ने यात्रा हेतु अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की है।