

जावरा (अभय सुराणा) । जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री की प्राकृतिक वातावरणीय में स्थित मातेश्वरी गढ़ खंगई माताजी एवं 16 वें तीर्थंकर श्री शांतिनाथ भगवान की धार्मिक यात्रा के साथ मानसून पिकनिक सुरम्य वातावरण में कल कल करतें हुए माही नदी में प्रकृति की गोद में भाईचारे के संग जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री की मानसून यात्रा इस बार एक अलग ही अंदाज़ में, प्रकृति की सुरम्य गोद में आयोजित हुई जहाँ सिर्फ हरियाली सादगी और आत्मीयता थी। यह ग्रुप जावरा शहर का एक अनूठा संगठित परिवार है, जिसमें दिगंबर, श्वेतांबर, तेरापंथी, बारापंथी, मंदिर मार्गी सभी पंथों के सदस्य समभाव और भाईचारे के साथ जुड़े हुए हैं। बस एक ही उद्देश्य मिल बैठना मुस्कुराना और एक-दूसरे के साथ जीवन का आनंद लेना।
इस जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री की खास बात यह है कि यह एक जैन एकता और समरसता की मिसाल है, उक्त जानकारी देते हुए जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री के सचिव शशांक मेहता कोषाध्यक्ष संदीप दसेड़ा ने बताया की जे एस जी जावरा मैत्री परिवार द्वारा एक दिवसीय धार्मिक यात्रा के साथ मानसुन यात्रा का आयोजन किया गया श्री गढ़खगंई माताजी एवं जैन मंदिर श्री शांतीनाथ मंदिर के दर्शन वंदन कर प्रकृति गोद में बहती हुई माही नदी में स्नान कर मजा मस्ती कर सभी ने प्राकृतिक वातावरण का खूब आनंद लिया है ।
इस दोरान ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष व अंतराष्ट्रीय डायरेक्टर अनिल धारीवाल,अध्यक्ष राजेश पोखरना, पूर्वाध्यक्ष संदीप रांका,पंकज काठेंड़ के साथ विपिन चोरडिया,शरद डुंगरवाल, सुनील खेमसरा,शशांक मेहता, नगीन चपडोद,डॉ ऋषि मेहता,संदीप दसेड़ा,अरुण धारीवाल,अनमोल लुक्कड, शैलेश श्रीश्रीमाल, तरुण टुकड़िया,संदीप आँचलिया,राहुल बरैया अखिलेश काठेंड, पुखराज संचेती,मनीष पोखरना, पारस श्रीमाल,लोकेश कांठेड,शुभम लुक्कड़, अर्पित दसेड़ा,मुकेश खेमसरा,संजय भटेवरा, अंकित कोच्चटा,अतुल कोचर, राजीव लूहाड़िया,संतोष कोचट्टा,अविनाश नाहर, नीलेश मेहता,आदि दम्पत्ति साथी उपस्थित थे । अंत में आभार ग्रुप के अध्यक्ष राजेश पोखरना ने व्यक्त किया।