
झुमरीतिलैया । जैन धर्म के अहिंसा और विश्व शांति के प्रचारक चर्या शिरोमणि आचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री108 सुयश सागर जी मुनिराज का दर्शन करने कोडरमा से एक 11 श्रद्धालु भक्तों का समूह इंदौर मध्यप्रदेश के लिए 21 जुलाई के रात में निकला दल का नेतृत्व विकाश-खुशबू जैन सेठी कर रहे है सभी यात्री आज 23 जुलाई 25 को इंदौर पहुँच कर मुनि श्री के चरणों मे श्री फल अर्पित करते हुवे कोडरमा आगमन का निवेदन किया । इस दल को पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनिराज ने मंगल आशीर्वाद दिया और कहा कि संत का दर्शन करने से सातिसय पुण्य की प्राप्ति होती है । आगे कहा कि पुण्य के उदय में पुण्य का कार्य करने ओर गुरु दर्शन का भाव विरलों को होता है।कब पुण्य का स्टाक खत्म हो जाए और कब पाप का उदय हो जाए,पता नहीं।इसलिए तीर्थयात्रा, गुरु दर्शन,दान आदि समय रहते कर लेना चाइये ओर ये सौभाग्य पुण्यशाली लोग ही कर सकते हैं ।इस वर्ष का मंगल चातुर्मास मुनि श्री का इंदौर नगरी में हो रहा है।इस यात्रा में विशेष रूप से अभिषेक-शिखा जैन गंगवाल,विवेक-प्रियन्का जैन छाबड़ा आदि शामिल है।
इनके यात्रा को समाज पत्रकार जैन राज अजमेरा,नविन जैन,विजय जैन सेठी,सुबोध-आशा जैन गंगवाल,बिजय-नीमा जैन छाबड़ा,मनीष, आदि समाज के लोगो ने सकुशल यात्रा की बधाई दी। मीडिया प्रभारी राज कुमार अजमेरा,नविन जैन ने जानकारी दी।