उत्साह पूर्ण वातावरण में जावरा में कोविडशिल्ड वैक्सीन टीके लगाए गए

जावरा (अभय सुराणा)। आज शहर में प्रथम चरण के कोरोना टीकाकरण का शुभारंभ अति उत्साहपूण वातावरण में सर्वप्रथम डॉ अतुल मंडवारिया ने टीका स्थल पर आकर टीका लगवाया आपके साथ ही लगभग 20 डॉक्टर ने भी टीके लगवाए इसके अलावा पैरामेडिकल स्टाफ के लोगों ने भी कोविडशिलड वेक्सीन टीका लगवाया। टीकाकरण स्थल को पूरी तरह सजाया गया सभी डॉ ने टिका लगवाया व सभी का पुष्प माला से स्वागत किया गया आज टीकाकरण लगवाने का लक्ष्य 100 का रखा था जो पूरी तरह सफल रहा है टीके जावरा में भी लगना चालू हो गए हैं सप्ताह में 4 दिन अभी यह सुविधा जारी है अब 27 जनवरी बुधवार को टीका लगाया जाएगा जो लक्ष्य ऊपर से निर्धारित किया जाएगा वह पूरा भी किया जाएगा अंतिम टिका बी.ई. बसंतीलालजी मीणा को लगा। उक्त जानकारी श्री शैलेंद्र दवे ने दी।