कविरत्न प्रवर्तक श्री विजय मुनी जी म सा, उपप्रवर्तक श्री चंद्रेश मुनी जी म सा, आदि संतो का जावरा मंगल प्रवेश कल 26 जनवरी को

जावरा (अभय सुराणा)। बहता हुआ पानी ओर रमता हुआ जोगी जहां से विचरण करतें हुए आगें कि ओर लगातार बढ़ता है वह जगह शुद्ध होकर निर्मल धर्ममय हो जाती हैं ऐसे संतों का सानिध्य सदमार्ग की ओर अग्रसर करतें हुए पापों का क्षय करतें हैं ऐसे हि जैन दिवाकरीय श्रमण संघीय आगम मनस्वी कविरत्न प्रवर्तक श्री विजय मुनी जी म सा, प्रवचनकार उपप्रवर्तक श्री चंद्रेश मुनी जी म सा, संस्कार मंच प्रणेता युवा प्रेरक श्री सिद्धार्थ मुनी जी म सा, सेवाभावी श्री अभिजीत मुनी जी म सा, मधुर गायक श्री शालीभद्र मुनी जी म सा आदी ठाणा 5 इंदोर का चार्तुमास पुर्ण कर 26 जनवरी दोपहर 4 बजे जावरा जैन दिवाकर भवन जैन दिवाकर मार्ग जावरा पर पधार रहें है । साथ ही पुज्य गुरुदेव जैन दिवाकर श्री चौथमल जी म सा के पूज्यनीय गुरुदेव मुनिंद जैन दिवाकर करो आनंद के जाप दिवाकर भवन मै प्रात: 9ø30 से 10 तक जैन दिवाकर भवन पर रहेंगे । जाप के लाभार्थी मनोहरलाल नवीन कुमार नगीन कुमार चपडोद परिवार रहेंगे। 26 जनवरी को प्रात: 10:15 से 11:15 तक जाप एवं प्रवचन श्री कस्तुर प्रताप विहार धाम राजाखेडी रेवास फंटा पर पुज्य प्रवर्तक श्री विजय मुनि जी म सा आदी ठाणा 5 के सानिध्य मै होंगे । प्रवचन के पश्चात प्रवचन एवं जाप मे पधारें हुए अतिथियो की गौतम प्रसादी का आयोजन श्री धरमचंद पंकज कुमार वैभव कुमार भव्य कुमार श्रीश्री माल परिवार द्वारा राजाखेडी रेवास फंटा पर रखा गया है । उक्त जानकारी देते हुए श्रीसंघ अध्यक्ष इंदरमल टुकडिय़ा व उपाध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीमाल ने बताया कि आप प्रवर्तक श्री विजय मुनी जी म सा का चार्तुमास वर्ष 2011 मै जावरा नगर मै पुज्य गुरुदेव संथारा साधक महाश्रमण प्रवर्तक श्री रमेश मुनी जी म सा के सानिध्य में हुआ था आपका जावरा संघ से विशेष स्नेह अपनत्व है ।
आपका 18 फरवरी का मंगलप्रवेश जैन दिवाकर श्री चौथमल जी म सा कि जन्म भूमि नीमच होगा एवं 21 फरवरी को संस्कार मंच प्रणेता श्री सिद्धार्थ मुनी जी म सा की पावन प्रेरणा से जमुनिया कला मै नव निर्मित स्थानक भवन का उद्घाटन होगा।आप सभी धर्मानुरागी श्रावक श्रावीका से निवेदन है कि आप सभी जाप का लाभ लेते हुए गुरुभगवंतो के दर्शन वंदन का लेवे।