
जावरा (अभय सुराणा) । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ. संध्या बेलसरे के मार्गदर्शन में एवं सीबीएमओ डा शंकरलाल खराड़ी तथा प्रभारी सिविल हॉस्पिटल जावरा डा दीपक पालड़ीया के निर्देशन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत पूरे देश में बीस मई से पन्द्रह अगस्त तक टीबी मुक्त 100 दिवसीय अभियान देश के 347 प्राथमिकता वाले जिलों में जारी है ।
स्वास्थ्य विभाग जावरा के प्रभारी सुपरवाइजर शैलेन्द्र कुमार दवे ने बताया कि टीबी से बचाव तभी संभव है जब हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता अर्थात इम्युनिटी मजबूत हो, इम्युनिटी कमजोर होने पर टीबी शरीर के किसी भी अंग को प्रभावित कर सकती है शरीर में टीबी के लक्षण दिखने पर अस्पताल जाकर तत्काल स्क्रीनिंग करवाए एवं पूरा ईलाज ले, टीबी के मरीजों का निक्षय पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य है । खास तौर पर किडनी,शुगर, हाइपरटेंशन,कैंसर,एचआईवी रोगी,धूम्रपान करने वाले में टीबी के लक्षण दिखाई दे तो उनकी तुरंत जांच कराए,टीबी सुपरवाइजर ज्ञानेश पाटीदार ने बताया कि इस अभियान में वरनेबल पापुलेशन की स्क्रीनिंग की जा रही है इस अभियान में जावरा ब्लॉक में अभी तक 8640 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है तथा निक्षय पोर्टल पर 4200 की इंट्री की गई है जिसमें से 812 पेशेंट के एक्सरे कराए गए हैं तथा पुट ऑन ट्रीटमेंट वाले 132 पेशेंट है तथा सीबी नाट टेस्ट 820 के हुए है।