एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लायंस क्लब जावरा द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर पुरम में 51 पौधारोपण

जावरा (अभय सुराणा) । लायंस क्लब जावरा सतत अपनी सेवाएं गतिविधि में अग्रसर होते हुए श्रावण मास के पवित्र माह में हरियाली अमावस्या के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर पुरम पहाड़िया रोड में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत 51 पौधा रोपण किया गया कार्यक्रम के पूर्व विद्यालय परिवार में मां शारदा और भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीपक प्रज्जविलत किया गया तत्पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा अध्यक्ष लायन यश जैन एडवोकेट एवं पर्यावरण समिति अध्यक्ष लायन राजेश धाकड़ RD का स्वागत तिलक एवं केसरिया दुपट्टे से किया गया स्वागत के पश्चात विद्यालय के बच्चों के द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर नाट्य मंचन किया गया उसके पश्चात स्वागत भाषण विद्यालय प्राचार्य श्रीमती रेणुबाला भट्ट द्वारा दिया गया और विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ अपने समाज के प्रति दायित्व के लिए भी शिक्षा दी जाती है प्राचार्य द्वारा क्लब की इस अभियान की तारीफ करते हुए क्लब के सेवा कार्यों के लिए बधाई दी ।
अध्यक्ष जैन ने अपने उद्बोधन में पर्यावरण वह है जिसमें हम रहते हैं सांस लेते हैं खेलते हैं और बड़े होते हैं इसमें पेड़ पौधे नदिया पहाड़ बहुत कुछ शामिल है यह सब हमें जीवन देता है और हमें स्वस्थ रखता है यह पृथ्वी हमारा घर है और इसे साफ सुरक्षित रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है जब हम पर्यावरण का ध्यान रखेंगे तो पर्यावरण भी हमारा ध्यान रखेगा आज से सभी एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल होकर एक-एक पौधा सुरक्षित स्थान पर लगाने के संकल्प लेकर पर्यावरण सिपाही बने।श्री जैन ने बच्चों को नेत्र की सुरक्षा के लिए मोबाइल के सदुपयोग हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए नेत्रों की भविष्य में होने वाली परेशानी से बचने के लिए समय-समय पर नेत्र परीक्षण करने की सलाह दी और पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ लगाने के साथ ही प्लास्टिक के उपयोग से बचने और पानी का सही उपयोग कर जल संरक्षण की जानकारी से अवगत कराया इसके पश्चात सभी बच्चों के साथ मैदान में सुरक्षित स्थानों पर 51 नए पौधों का रोपण किया गया जिसमें पूर्व अध्यक्ष लायन पवन मोदी,लायन घनश्याम रामनानी,लायन राकेश पी कोचट्टा,लायन शेखर नाहर,लाइन शरद डूंगरवाल,लायन देवेंद्र शर्मा नियति ,लायन अर्पित चतर,लायन विजय राठौड़,लायनअजय चौरसिया,लायन कमल सारड़ा,लायन प्रकाश अरोड़ा विद्यालय के प्राचार्य रेणुबाला भट्ट विद्यालय समिति के तन्मय सोनी,राधेश्याम पोरवाल,बंसीलाल पोरवाल,हेमंत जोशी,दीपक पोरवाल आदि साथी उपस्थित थे,आभार संस्था सचिव लायन अशोक चोपड़ा द्वारा माना गया।